{"_id":"574b41da4f1c1b7a2810925b","slug":"modi-s-rally-will-be-a-precursor-to-the-house-of-the-king","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली का पूर्वाभ्यास रहेगी शाह की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली का पूर्वाभ्यास रहेगी शाह की सभा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 30 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले कुछ दिनों के दौरान इलाहाबाद में बीजेपी के दो बड़े कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे है। इसकी शुरूआत 31 मई को झूंसी में अमित शाह की रैली से होगी, जबकि 13 जून को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन पर पीएम मोदी परेड ग्राउंड में सभा करने जा रहा है। इन दो बड़े मौकों पर भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। इसके लिए रविवार को सिविल लाइंस स्थित गंगोत्री गार्डेन में भाजपा सांसदों और प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई। इस दौरान काशी प्रांत के 15 जिलों से आए नेताओं से कहा गया कि मोदी की रैली का पूर्वाभ्यास ही अमित शाह की सभा है। इसलिए जरूरी है कि नेता इन दोनों कार्यक्रमों में भारी से भारी भीड़ लेकर आएं।
भाजपा काशी प्रांत की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में 12 एवं 13 जून को होने वाली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं 31 मई को अंदावा में आयोजित किसान सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि ये सिर्फ प्रयाग के लिए ही नहीं बल्कि पूरे काशी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। कार्य समिति ने पूरे काशी क्षेत्र को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कहा गया कि कार्यकर्ता इलाहाबाद शहर को स्वच्छ बनाने का भी प्रयास करें। इसके पूर्व बैठक में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को लेकर उसमें आने वाले मेहमानों के ठहरने, भोजन, यातायात आदि की व्यवस्था के लिए स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। बंसल ने कहा कि 31 मई को अमित शाह अंदावा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
बैठक में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति को सफल बनाने के लिए काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की टीम प्रयाग के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेगी। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा, सांसद श्यामा चरण गुप्त, विनोद सोनकर, विधायक सीमा द्विवेदी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, विजय मिश्र, प्रभाशंकर पांडेय, डा. नरेंद्र सिंह गौर, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, आनंद सोनकर, मृत्युंजय तिवारी, रविंद्र मिश्र, शशांक त्रिपाठी, सुशील मिश्र, मनोज कुशवाहा, अनीता सचान, देवेंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।