{"_id":"58a8a8a34f1c1bac12d84ca1","slug":"modi-railly-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली में चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली में चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूंसी/हनुमानगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 फरवरी को अंदावा में होने वाली चुनावी रैली के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रैली स्थल और उसके आसपास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे। शनिवार को एसपीजी और प्रशासनिक अफसरों ने रैली स्थल पर पहुंचकर गहन निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के मंच से लेकर हैलीपैड और लोगों के बैठने व प्रवेश तथा निकासी गेट के बारे में भी एसपीजी और प्रशासनिक अफसरों ने विस्तार से जानकारी ली। पीएम की रैली के 24 घंटे पहले सभास्थल को एसपीजी के हवाले कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 फरवरी को अंदावा के संत निरंकारी सत्संग मंडल के 37 बीघे प्रांगण में जनसभा प्रस्तावित है। पीएम की जनसभा में दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री इस चुनावी सभा के जरिए इलाहाबाद के साथ ही प्रतापगढ़ और कौशांबी के विधानसभा क्षेत्रों को जोड़कर अपनी बात जनता के सामने रखेंगे। पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। उधर, पीएम के सुरक्षा घेरे को इस कदर मजबूत रखा जाएगा कि परिंदा भी पर न मार सके।
इसके लिए एसपीजी के आईजी तथा एआईजी ने दो दिन से शहर में डेरा डाल रखा है। शनिवार को एसपीजी के साथ ही प्रशासनिक अफसर भी सभास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रैली स्थल के आसपास रहने वालों का पूरा ब्योरा जुटाने को कहा गया है। इसके साथ ही रैली स्थल के आसपास के मकानों पर भी सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे। आगरा से आईएस चेकिंग टीम ने पूरे रैली स्थल को मेटल डिटेक्टर लगाकर चेक किया। उधर, पीएम की सभा के लिए तैयार किए जा रहे मंच का ढांचा शनिवार को तकरीबन पूरा तैयार हो गया। 24 घंटे पहले रैली स्थल को एसपीजी के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के सभास्थल का निरीक्षण करने शनिवार को एडीजी पीएचक्यू बीपी जोगदंड भी एसएसपी शलभ माथुर के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एडीजी ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने सभास्थल के साथ ही हैलीपैड और सभी इंट्री और एग्जिट प्वाइंट का भी निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री के सभास्थल पर एक नहीं बल्कि तीन हैलीपैड तैयार किए गए हैं। इन हैलीपैडों पर शनिवार को हैलीकॉप्टर की लैंडिंग भी कराई गई। सभास्थल के पास बनाए गए हैलीपैड पर दो से तीन बार हैलीकॉप्टर उतारकर अभ्यास किया गया। अचानक गांव के आसमान में हैलीकॉप्टर उड़ता और उतरता देख ग्रामीण भी हैरत में रहे।