फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi in Prayagraj: Chief Minister Yogi Adityanath reached Prayagraj, took stock of the preparations for the Prime Minister's program

Modi in Prayagraj : प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 18 Dec 2021 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 06:21 PM IST
सार

पंडाल और मंच का जायजा लेने के बाद योगी आदित्यनाथ संगम तट स्थित लेटे हनुमान मंदिर पहुंचे और बजरंग बली का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने गंगा तट पर आरती भी की। 

विज्ञापन
Modi in Prayagraj: Chief Minister Yogi Adityanath reached Prayagraj, took stock of the preparations for the Prime Minister's program
Prayagraj News : मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला शक्ति को सम्मान और सौगात देंगे। मंगलवार को होने वाले पीएम के कार्यक्रम के लिए संगम क्षेत्र स्थित परेड मैदान में मंच तैयार होने लगा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने शनिवार को आयोजन स्थल एवं हैलीपैड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटे तक चली बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि प्रयागराज में महिलाओं का कुंभ होने जा रहा है। इनके सम्मान और आयोजन की तैयारी में किसी तरह की खामी नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री क ा विमान करीब पांच बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचा। सड़क मार्ग से वह सीधे परेड मैदान स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचे। मंच पर चढ़कर उन्होंने आयोजन स्थल को देखा। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। मंच के अवलोकन के बाद मुख्यमंत्री ने पंडाल के पीछे कुछ दूरी पर बन रहे हैलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री संगम गए और गंगा जल का आचमन किया, साथ में आरती की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने माघ मेला की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमानजी मंदिर में पूजन एवं आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब 6.05 बजे आईआईआईसी परिसर में पहुंचे और जनप्रतिनिधियों तथा अफसरों संग करीब एक घंटे तक बैठक की। इस दौरान उन्हाेंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अलावा माघ मेला की तैयारियों की भी समीक्षा की। महिलाओं को मिलने वाली सुविधाआें तथा सुरक्षा पर उनका विशेष फोकस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Modi in Prayagraj: Chief Minister Yogi Adityanath reached Prayagraj, took stock of the preparations for the Prime Minister's program
Prayagraj News : प्रयागराज पहुचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगाजी की आरती भी की। - फोटो : प्रयागराज

एयरपोर्ट पर सीएम योगी की भाजपाइयों ने की अगुवाई 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एयरपोर्ट पर भाजपा नेेताओं ने अगुवाई की। शाहजहांपुर से चार्टेड प्लेन से शाम 4.30 बजे के आसपास सीएम एयरपोर्ट में उतरे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट में ही सबका हालचाल लेने के बाद सीएम वहां से मेला क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। वहां परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल, माघ मेला क्षेत्र आदि का भ्रमण करने के बाद सीएम शाम 7.30 बजे के आसपास वापस एयरपोर्ट पहुंचे। यहां महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी,  विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विभव नाथ भारती, अभिषेक शुक्ला, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, श्याम प्रकाश द्विवेदी, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Modi in Prayagraj: Chief Minister Yogi Adityanath reached Prayagraj, took stock of the preparations for the Prime Minister's program
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
चर्चा में रही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की गैरमौजूदगी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पूर्व में जो प्रोटोकाल जारी हुआ था उस हिसाब से 18 दिसंबर को उन्हें सुबह ही यहां पहुंचना था। हालांकि डिप्टी सीएम शाहजहांपुर में पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ गंगा एक्सप्रेस वे शिलान्यास कार्यक्रम में जरूर शामिल हुए, लेकिन वहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

रविवार 19 दिसंबर को भी डिप्टी सीएम प्रयागराज नहीं आ रहे हैं। 19 को उनका बिजनौर जिले में जाने का कार्यक्रम है। इस बीच प्रयागराज में सीएम योगी के साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी जरूर साये की तरह साथ रहे। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम 20 दिसंबर को प्रयागराज पहुंच सकते हैं और यहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही 21 को परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वह पीएम के साथ मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed