{"_id":"58a9fb5c4f1c1b0970d851d1","slug":"modi-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दो दिनों में दिग्गजों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दो दिनों में दिग्गजों का जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के चुनाव प्रचार का शो 21 फरवरी को शाम पांच बजे से थम जाएगा। राजनीतिक दलों के पास प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं और इन दो दिनों में सभी दल जीत के लिए पूरा जोर लगाने जा रहे हैं। संगम नगरी में प्रचार के आखिरी दो दिनों में दिग्गजों का जमावड़ा लगने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम अखिलेश यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा सांसद डिम्पल यादव 20 और 21 फरवरी को इलाहाबाद में होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा का समय पंद्रह मिनट आगे बढ़ गया है। अंदावा स्थित बाबा संत निरंकारी सत्संग स्थल पर उनकी चुनावी जनसभा अब सोमवार को अपराह्न 3.40 बजे से शुरू होगी और 4.40 बजे तक चलेगी। उनका हेलीकॉप्टर अब अंदावा की जगह भागीपुर में उतरेगा। उनकी जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने इलाहाबाद में डेरा डाल दिया है। सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इलाहाबाद में होंगे।
वह कोरांव के पथरताल में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा भी अपराह्न साढ़े तीन बजे से शुरू होगी। जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी जी-जान से जुट गए हैं। सोमवार को ही सपा सांसद डिम्पल यादव इलाहाबाद आ रही हैं। वह दोपहर ढाई बजे हंडिया स्थित पॉलीटेक्निक मैदान और दोपहर 3.15 बजे शहर पश्चिमी के ट्रांसपोर्ट नगर में धर्मवीर की मूर्ति के निकट आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। सपाइयों ने भी रविवार को बैठक कर जनसभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
काेंग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 21 फरवरी को भी इलाहाबाद में होंगे। वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। रोड शो की शुरुआत बालसन चौराहा से अपराह्न डेढ़ बजे होगी और शाम साढ़ चार बजे अतरसुइया गोलपार्क चौराहा पर रोड शो समाप्त होगा। 21 को अखिलेश यादव कई जगह चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 12.20 बजे करछना के मुंगारी गांव और एक बजे फूलपुर के रूदापुर गांव में जनसभा करेेंगे। 21 को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर में होंगे और शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या के साथ रोड शो करेंगे। उनका रोड शो दोपहर 12 बजे अल्लापुर पुलिस चौकी से शुरू होगा और शाम चार बजे सुलाकी चौराहा पर समाप्त होगा।