{"_id":"5cd5da96bdec22075c116611","slug":"modi-betrayed-unemployed-farmers-hardik-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने बेरोजगारों-किसानों को धोखा दिया: हार्दिक पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने बेरोजगारों-किसानों को धोखा दिया: हार्दिक पटेल
Sat, 11 May 2019 01:40 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
hardik
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। सोरांव के माधोपुर सधनगंज स्थित बाग कांग्रेस, अपनादल (कृष्णा),जनाधिकार पार्टी के साझा प्रत्याशी पंकज पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि मोदी ने पांच साल के कार्यकाल में किसानों व युवाओं को धोखा दिया है। नौकारियों दिलाने की बजाए बेरोजगारों से पकौड़े तलवाए। विकास के नाम पर गुजरात मॉडल का ढिंढोरा पीटकर जनता को गुमराह किया गया। ऐसे में तय है कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश के विकास को सही दिशा मिल सकती है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह केंद्र की ऐसी नकारा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आए।
दोपहर करीब 1:30 बजे सोरांव पहुंचे हार्दिक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश के करीब 12 हजार किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। प्रधानमंत्री देश भर में गुजरात मॉडल के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मोदी के गुजरात मॉडल में जहां पर तीन बार सीएम रह चुके हैं, वहां करीब 16 हजार गांवों में लोगों को पेयजल की समस्या के लिए हर दिन जूझना पड़ रहा है।
हार्दिक ने बताया कि राहुल गांधी का वादा है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का दो लाख रुपये तक कर्ज माफ किया जाएगा।
पहली से 12 वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षा मुफ्त होगी। उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की मूर्ति बनवाने के लिए देश के हर घर-घर से लोहा एकत्र किया, लेकिन लौह पुरूष की प्रतिमा चीन से बनवाई गई। अपना दल(कृष्णा) की कार्यवाहक अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि पटेल समाज को इस चुनाव में अपमान का बदला लेने के लिए एकजुट होना चाहिए। इस मौके पर फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान,फूलपुर के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रमेश अग्रहरि, प्रत्याशी पंकज पटेल समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की।