फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Model Harsha left Kumbh city with tears in her eyes, controversy broke out after bathing with Akharas

Mahakumbh : आंखों में आंसू भरकर मॉडल हर्षा ने कुंभ नगरी छोड़ा, अखाड़ों के साथ स्नान के बाद छिड़ा था विवाद

Fri, 17 Jan 2025 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 05:53 PM IST
सार

झांसी के मऊरानीपुर निवासी मॉडल एवं यूट्यबर हर्षा रिछारिया ने विवाद बढ़ने के बाद आखिरकार कुंभनगरी को विदा कह दिया। आंसू से भरी आंखों के साथ हर्षा ने कुंभ नगरी छोड़ने से पहले एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर जारी किया।

विज्ञापन
Model Harsha left Kumbh city with tears in her eyes, controversy broke out after bathing with Akharas
हर्षा रिछारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर निवासी मॉडल एवं यूट्यबर हर्षा रिछारिया ने विवाद बढ़ने के बाद आखिरकार कुंभनगरी को विदा कह दिया। आंसू से भरी आंखों के साथ हर्षा ने कुंभ नगरी छोड़ने से पहले एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर जारी किया। इसमें उन्होंने कुंभनगरी छोड़ने के पीछे स्वामी आनंद स्वरूप को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


हर्षा मूल रूप से यूट्यूबर हैं। उनका जन्म भी झांसी के मऊरानीपुर में हुआ। बाद में उनका परिवार भोपाल चला गया। हर्षा अब उत्तराखंड में रहती हैं। हर्षा ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से गुरू दीक्षा ली थी। मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों के अमृत स्नान के दौरान हर्षा ने भगवा वस्त्र पहनकर गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद से महाकुंभनगरी में विवाद छिड़ गया। ज्योतिष पीठ पीठाधीश्वर एवं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद ने इसकी निंदा करते हुए इसे सनातन धर्म का अपमान बताया। उनके साथ ही शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप ने भी मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मॉडल हर्षा के भगवा वस्त्र पहनकर स्नान करने को त्याग की परंपरा को भोग की परंपरा में तब्दील होना ठहराया। संतों के विरोध की वजह से मीडिया में भी मामले ने तूल पकड़ लिया। बृहस्पतिवार रात इन बातों पर दुख जताते हुए हर्षा ने कुंभ नगरी को छोड़ने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक वीडियो के जरिये कहा कि एक युवा के नाते वह यहां सनातन धर्म को करीब से समझने आईं थीं लेकिन, वह अपने गुरु को अपमानित होते नहीं देख सकतीं। इस वजह से वह समय से पहले ही कुंभनगरी को छोड़कर यहां से जा रही हैं। उधर, आचार्य महमंडलेश्वर स्वामी स्वामी कैलाशानंद गिरि ने इस पूरे विवाद को गैरजरूरी ठहराया। उनका कहना है कि जिस तरह से उनके अन्य अनुयायियों ने स्नान किया, उसी तरह उसने भी स्नान किया था। उसे साध्वी की कोई दीक्षा नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed