फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mobile in pocket explodes, competitive student injured, phone breaks into three pieces

Prayagraj: जेब में रखे मोबाइल में विस्फोट, प्रतियोगी छात्र घायल, फोन के तीन टुकड़े हुए

Wed, 18 Sep 2024 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 11:18 PM IST
सार

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ज्ञानप्रकाश पुत्र रामप्रयाग केपी जायसवाल इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में गोविंदपुर मोहल्ले में किराये के कमरे में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका भाई उमाकांत भी उनके साथ ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।

विज्ञापन
Mobile in pocket explodes, competitive student injured, phone breaks into three pieces
जेब में रखा मोबाइल फटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोविंदपुर में ट्रेन पकड़ने जा रहे प्रतियोगी छात्र के जेब में रखे मोबाइल में अचानक विस्फोट हो गया। इसमें छात्र जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ज्ञानप्रकाश पुत्र रामप्रयाग केपी जायसवाल इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में गोविंदपुर मोहल्ले में किराये के कमरे में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका भाई उमाकांत भी उनके साथ ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।

विज्ञापन










 

बताया कि बुधवार को उनके भाई को गांव जाना था, ऐसे में दोपहर 12 बजे के करीब वह ट्रेन पकड़ने के लिए कमरे से निकला। अभी वह गोविंदपुर टेंपो स्टैंड के पास पहुंचा था कि तभी उसके पैंट की जेब में रखे मोबाइल में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इससे मोबाइल के तीन टुकड़े हो गए और विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसका पैंट तक फट गया। यही नहीं उसकी जांघ में जख्म भी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


 

Trending Videos

कैसे करें बचाव

  •  हमेशा अपने मोबाइल का चार्जर और केबल असली ही खरीदें
  • जिस कंपनी का फोन है उसी कंपनी का चार्जर और केबल खरीदें
  • फोन को कभी भी सूरज की रोशनी में डायरेक्ट रखकर चार्ज न करें।
  • ज्यादा देर तक रील्स देकने या वीडियो देखने से भी मोबाइल की बैटरी फट सकती है।
  • बैट्री फुल हो जाने के बाद भी चार्जर में लगाए रखने से भी मोबाइल फट सकता है
  • ओवर चार्जिंग से बचें और फुल चार्ज होने के तुरंत बाद प्लग को ऑफ कर दें
  • मोबाइल को 50 से 60 प्रतिशत ही चार्ज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed