{"_id":"5f4bf0cdbd286f0cb9652859","slug":"mobile-and-laptop-of-heer-khan-accused-of-treason-sent-for-forensic-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया देशद्रोह की आरोपी हीर खान का मोबाइल और लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया देशद्रोह की आरोपी हीर खान का मोबाइल और लैपटॉप
Mon, 31 Aug 2020 03:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
हीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब पर धर्म विशेष के बारे में अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने की आरोपी सना उर्फ हीर खान से दूसरे दिन भी सघन पूछताछ हुई। इसके साथ ही पुलिस ने उसका लैपटॉप व मोबाइल भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया।
कोर्ट ने सना खान उर्फ हीर खान की पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे शनिवार से रिमांड पर लिया। दूसरे दिन खुल्दाबाद पुलिस के साथ आला अफसरों ने उससे पूछताछ की। उससे पूछा गया कि आखिर किसके कहने पर वह धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी।
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उसने कुछ ज्यादा जानकारी तो नहीं दी लेकिन, यह जरूर बताया कि वह कानपुर के साथ ही कई अन्य शहरों के लोगों के संपर्क में भी थी। कई मौलाना भी उसके संपर्क में थे। पुलिस ने उससे उसके यूट्यूब चैनल के बारे में भी पूछताछ की। जिसे उसने हीर अजहर के नाम से बनाया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को अब तक उसके एक मोबाइल का ही पता चला है जो पैनासोनिक कंपनी का था।
विज्ञापन
इसी के जरिए वह वीडियो बनाने के बाद यूट्यूब चैनल पर अपलोड करती थी। हालांकि उसके लैपटॉप में फिलहाल पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद हुई है। रविवार को उसका लैपटॉप व मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि आरोपी से तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।