फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mobile and laptop of Heer Khan, accused of treason, sent for forensic investigation

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया देशद्रोह की आरोपी हीर खान का मोबाइल और लैपटॉप

Mon, 31 Aug 2020 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Mobile and laptop of Heer Khan, accused of treason, sent for forensic investigation
हीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब पर धर्म विशेष के बारे में अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने की आरोपी सना उर्फ हीर खान से दूसरे दिन भी सघन पूछताछ हुई। इसके साथ ही पुलिस ने उसका लैपटॉप व मोबाइल भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने सना खान उर्फ हीर खान की पांच दिनों की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे शनिवार से रिमांड पर लिया। दूसरे दिन खुल्दाबाद पुलिस के साथ आला अफसरों ने उससे पूछताछ की। उससे पूछा गया कि आखिर किसके कहने पर वह धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उसने कुछ ज्यादा जानकारी तो नहीं दी लेकिन, यह जरूर बताया कि वह कानपुर के साथ ही कई अन्य शहरों के लोगों के संपर्क में भी थी। कई मौलाना भी उसके संपर्क में थे। पुलिस ने उससे उसके यूट्यूब चैनल के बारे में भी पूछताछ की। जिसे उसने हीर अजहर के नाम से बनाया था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को अब तक उसके एक मोबाइल का ही पता चला है जो पैनासोनिक कंपनी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के जरिए वह वीडियो बनाने के बाद यूट्यूब चैनल पर अपलोड करती थी। हालांकि उसके लैपटॉप में फिलहाल पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद हुई है। रविवार को उसका लैपटॉप व मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि आरोपी से तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed