फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mo kaif

बधाई, मो. कैफ... नौ हजार रन तो दौड़-दौड़ कर ही बनाए होंगे

Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
mo kaif
other
छत्तीसगढ़ रणजी ट्राफी के कप्तान मोहम्मद कैफ ने प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर न केवल रिकार्ड कायम किया बल्कि संगम नगरी का भी नाम रोशन किया है। कैफ ने जैसे ही मैच में 10 हजार रन पूरे किए, टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले, सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, अंजुम चोपड़ा इरफान पठान, रोहित शर्मा, जहीर खान के साथ इलाहाबाद से शिवाकांत शुक्ला, आशीष विंस्टन जैदी ने फोन पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


वीरू ने ट्विटर पर लिखा, ‘10,000 फर्स्ट क्लास रन बनाने पर मोहम्मद कैफ जी को बधाई...’9,000 रन तो दौड़-दौड़कर ही बनाए होंगे...क्या पकड़म-पकड़ाई, आपका दूसरा पसंदीदा खेल है...। वीरू ने कैफ को मेहनती बैट्समैन बताया। दोनों क्रिकेटरों के बीच बात यहीं नहीं खत्म हुई। कैफ ने वीरू के ट्वीट का जवाब भी दिया, ‘हा... हा... हा...आपकी तरह चौके-छौके से 80 फीसदी रन बनाना और छक्के से 300 करना तो किसी के बस की नहीं है।’ गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, ‘एक ऐसा व्यक्ति जो भारतीय टीम की फील्डिंग को नए मुकाम पर ले गया।’ वहीं रोहित शर्मा ने लिखा, ‘भारत के फील्डिंग के मेसी, फेडरर, जोंटी को बधाई।’
विज्ञापन


35 वर्षीय मो. कैफ ने 13 टेस्ट और 125 एक-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि प्रथम श्रेणी के 198 मैचों की 275 पारियों में 39.84 के औसत से 10000 रन बनाए हैं। 2006 के बाद टीम इंडिया में उन्हें दोबारा शामिल नहीं किया गया लेकिन वह प्रथम श्रेणी के मैच खेलते रहे।  वह 2014 के लोकसभा के चुनाव में फूलपुर संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी कप्तानी में छत्तीसगढ़ ने 1969 के बाद पहली बार रणजी ट्राफी मैच में त्रिपुरा को नौ विकेट से हराकर जीत हासिल की। बृहस्पतिवार को उनकी टीम का मैच आंध्र प्रदेश से होगा। उन्होंने बताया कि रणजी मैच के बाद इलाहाबाद आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed