फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT: Utkarsh Rai won the title of Mr and Ananya won the title of Miss Avishkar

MNNIT : उत्कर्ष राय ने मिस्टर और अनन्या ने जीता मिस आविष्कार का खिताब

Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
MNNIT: Utkarsh Rai won the title of Mr and Ananya won the title of Miss Avishkar
उत्कर्ष राय ने मिस्टर और अनन्या ने जीता मिस आविष्कार का खिताब
विज्ञापन

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के वार्षिक तकनीकी समारोह ‘आविष्कार-2021’ का बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम की घोषणा के साथ समापन हुआ। बीटेक (कंप्यूटर साइंस ) तृतीय वर्ष के उत्कर्ष राय ने ‘साइबर क्वेस्ट’ के चार कार्यक्रमों में प्रथम स्थान हासिल कर मिस्टर आविष्कार के खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग) द्वितीय वर्ष की अनन्या मदान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बूते मिस आविष्कार चुनी गईं।
अंतिम दिन भी पिछले तीन दिनों की तरह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें ‘साइबर क्वेस्ट’ के अंतर्गत ‘कोड-वारियर्स’ के अंतिम दौर का आयोजन किया गया। वहीं ‘जेनेसिस’ के अंतर्गत ‘क्लूक्वेस्ट’ की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा केमिकल के अंतर्गत ‘केम क्यू’ में भी छात्रों का उत्साह देखने को मिला। ‘प्रीडिफाइंड हार्डवेयर’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न परियोजनाओं का सुंदर ढंग से प्रस्तुतीकरण किया। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

नोसोमेनिया के अंतर्गत ‘इंडिया क्विज़’ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया। इंडिया क्विज और जनरल क्विज सोमनाथ चंदा ने संपन्न कराया। तृतीय वर्ष के छात्र प्रणब घोष ने ‘इलेक्ट्रोमैनिया’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ‘मैक्रो कास्म’ की उपलब्धि विभांशु कुमार के खाते में गई। इसके साथ ही ‘जेनेसिस’ की ओर से श्रुति मोकाक्षी ने अद्भुत प्रदर्शन किया। फिर समारोह की औपचारिक समाप्ति की घोषणा हुई। इस दौरान विवेचना गुप्ता, आयुष कुमार सिंह, सप्तऋषि राय चौधरी, अनुष्का श्रीवास्तव, संकल्प कुमार, पूर्वा गौतम, नीरज बलानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed