फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT to check the load capacity of renewable path

एमएनएनआई की एक्सपर्ट कमे

Mon, 18 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
MNNIT to check the load capacity of renewable path
अक्षयवट मार्ग की भार क्षमता की जांच एमएनएनआईटी को
विज्ञापन

स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विभाग की एक्सपर्ट टीम ने किले में लिए मिट्टी के नमूने
बारिश के पानी से कई जगह धंस गया है मूल अक्षयवट मार्ग
प्रयागराज। मूल अक्षयवट को खोलने से पहले अकबर के किले की दीवारों व परिसर की मिट्टी की जांच कराई जाएगी। यह जिम्मेदारी एमएनएनआई को सौंपी गई है। एमएनएनआईटी के एक्सपर्ट इस बात का पता लगाएंगे कि मूल अक्षयवट के रास्ते पर एक साथ कितने श्रद्धालु चल सकेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर ही अक्षयवट को खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

एमएनएनआईटी के स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विभाग की विशेषज्ञों की टीम रविवार को किले में पहुंची। स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो रमाशंकर यादव के नेतृत्व में टीम ने मूल अक्षयवट मार्ग से मिट्टी के नमूने संग्रहीत किए। अब इस मिट्टी की जांच कर एमएनएनआईटी अपनी रिपोर्ट जारी करेगा। इसके साथ ही किले के रास्तों से झाड़ियों की सफाई कराकर सेना व प्रशासन की संयुक्त टीम भी मूल अक्षयवट तक आने-जाने वाले रास्ते की स्थिति का निरीक्षण करेगी। कहा जा रहा है कि चार महीने से बंद मूल अक्षयवट में बारिश के दौरान पानी भरने से कई जगह रास्ता धंस गया है। सिल्वर की मैटिंग भी बारिश के दौरान हटा ली गई थी। इस वजह से भी रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। टीम की रिपोर्ट के बाद अक्षयवट मार्ग के भार वहन क्षमता का भी आकलन किया जाएगा। इसके बाद क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत और अवस्थापना सुविधाओं को दुरुस्त करने के बाद ही अक्षयवट खोलने के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed