फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT Allahabad

फ्रेशर फंक्शन: अभिषेक मिस्टर, प्रेक्षा मिस फ्रेशर बनें

Sat, 31 Aug 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
MNNIT Allahabad
MNNIT Allahabad - फोटो : CITY DESK
एमएनएनआईटी में गरबा, भांगड़ा संग छात्र-छात्राओं ने किया धमाल
विज्ञापन

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) का एमपी बिरला हाल नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत का साक्षी बना। नए छात्रों के लिए आयोजित फ्रेशर फंक्शन में जूनियर एवं सीनियर छात्रों की ओर से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने गरबा, बंग्ला, मराठी, भांगड़ा, राजस्थानी एवं दक्षिा की शैली में लोकनृत्य के जरिए सभी को मुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी नाट्य प्रस्तुतियों एवं संगीत के जरिए खूब मनोरंजन किया। नव प्रवेशी छात्रों के स्वागत की तैयारी एमएनएनआईटी में महीने भर से चली रही थी।
रंगारंग प्रस्तुति के बीच फ्रेशर फंक्शन के आकर्षण का केंद्र मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया। मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के चुनाव की प्रक्रिया सप्ताह भर से चल रही थी, कई चरणों में परखने के बाद कंप्यूटर साइंस के अभिषेक अग्रवाल मिस्टर एवं कंप्यूटर साइंस की ही प्रेक्षा ग्रोवर को मिस फ्रेशर फंक्शन चुनने के साथ पुरस्कृत किया गया। छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे एवं आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक प्रो. शिवदत्त कुमार एवं प्रो. विजया भदौरिया मौजूद रहे। छात्रों का पूरा कार्यक्रम शिक्षकों केमार्गदर्शन में हुआ। इस मौके पर सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक मौजूद रहे। जूनियर एवं सीनियर छात्रों की प्रस्तुति को सभी ने सराहा।
विज्ञापन

पूरा आयोजन बीटेक अंतिम एवं तीसरे वर्ष के छात्रों की ओर से गठित टीम के नेतृत्व में हुआ। छात्रों की ओर से गठित कोर कमेटी में ऋषभ शर्मा, आदित्य सतीश, अक्षत पारेख, देवांशु कुमार, प्रमीत कुंदू, साकेत वल्लभ, उरविक शांडिल्य, अनुष्का श्रीवास्तव, नेहा कुमारी, उमिका सिंह, सिमरन कुमारी ने कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई। अंतिम वर्ष एवं तीसरे वर्ष की कोर कमेटी में निशीथ भारद्वाज ;अर्चित सिंह, ध्रुव कपूर, प्रखर लोहोमी, शिवम कपूर, रोहित कुमार, सिद्धार्थ द्विवेदी, यशार्थ सिंह, हार्दिक चुघ, विराट सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, फारेस मंजर खान, अमन जोशी, सत्यांश, मृदुल जैन, गुरविंदर सिंह, निकिता सिंह, शिवांगी झा ने पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed