एमएलसी-एक्सईएन विवाद : अधिशासी अभियंता की पिटाई के चश्मदीद एई समेत छह कर्मियों के बयान दर्ज
एक्सईएन की पिटाई के चार दिन बाद पुलिस बिजली विभाग के टैगोर टाउन डिवीजन कार्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटना के समय मौजूद रहे अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछताछ की। दिन के करीब एक बजे एक्सईएन मनोज कुमार के दफ्तर में सहायक अभियंता राजस्व(एईआर) अंकित सिंह से सबसे पहले पूछताछ की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्सईएन-एमएलसी मारपीट प्रकरण में पुलिस ने घटना के समय मौजूद सहायक अभियंता राजस्व समेत छह बिजली कर्मियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान एक्सईएन पर हुए हमले के चश्मदीदों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। हालांकि घटना के समय छीन कर तोड़े गए मोबाइलों से अभी तक वीडियो रिकार्डिंग की रिकवरी नहीं की जा सकी है। ऐसे में मारपीट के साक्ष्य न मिलने से पुलिस पसोपेश में है।
एक्सईएन की पिटाई के चार दिन बाद पुलिस बिजली विभाग के टैगोर टाउन डिवीजन कार्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटना के समय मौजूद रहे अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछताछ की। दिन के करीब एक बजे एक्सईएन मनोज कुमार के दफ्तर में सहायक अभियंता राजस्व (एईआर) अंकित सिंह से सबसे पहले पूछताछ की गई। इनके बाद लिपिक अजय, गीता देवी, अखिलेश शर्मा, आयुष कुमार और मेजर शर्मा से पूछताछ की गई।
कुर्सी से खींचकर बाहर ले गए थे हमलावर
इनके अलावा घटना के समय मौजूद रहने वाले कर्मचारियों में सहायक लिपिक रजनी केशरवानी नहीं मिलीं। उनके बारे में बताया गया कि मारपीट की घटना वाले दिन के बाद उनके मोबाइल पर कुछ लोगों के फोन आने के बाद वह अवकाश पर चली गईं हैं। इस दौरान घटना के चश्मदीद कर्मचारियों से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस के सामने लिपिक और अन्य कर्मियों ने बताया कि एमएलसी सुरेंद्र चौधरी उस समय करीब 15 से अधिक समर्थकों के साथ दफ्तर में पहुंचे थे।
उन्होंने उस समय एक्सईएन को कुर्सी से खींच लिया और बाहर अपनी गाड़ी में ले जाने लगे। जब उनको रोकने की कोशिश की गई तब उन्होंने कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। इस दौरान जिन कर्मियों के मोबाइल से रिकार्डिंग की जा रही थी, उनके फोन भी छीन कर तोड़ डाले गए। उन कर्मियों के मोबाइल से अभी तक वीडियो रिकार्डिंग की रिकवरी नहीं की जा सकी है।
एक्सईएन को मिले सुरक्षा गार्ड
मारपीट की घटना से सहमे एक्सईएन को जिलाधिकारी संजय खत्री ने सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश जारी कर दिया है। उनकी सुरक्षा में जल्द ही गार्ड तैनात कर दिए जाएंगे। उधर, बिजली विभाग ने भी एक्सईएन की सुरक्षा के लिए दो गार्ड दफ्तर में तैनात कर दिया है।