फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC elections: Petition filed in High Court to postpone Legislative Council elections

एमएलसी चुनाव : विधान परिषद चुनाव में संशोधित कार्यक्रम जारी करने के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका

Tue, 15 Feb 2022 11:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 11:58 PM IST
सार

कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान विपक्षी (चुनाव आयोग) की ओर से पूरक हलफनामा दाखिल किया गया है। कोर्ट ने उसे रिकॉर्ड पर ले लिया है। मनोज कुमार व छह अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन
MLC elections: Petition filed in High Court to postpone Legislative Council elections
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के मामले में संशोधित कार्यक्रम जारी किए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। याचिका में एमएलसी चुनाव को लेकर अव्यवस्था को मुद्दा बनाया गया है। हाईकोर्ट के समक्ष कुल तीन बिंदुओं पर निर्देश जारी करने की मांग की गई है, ताकि चुनाव व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन




कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान विपक्षी (चुनाव आयोग) की ओर से पूरक हलफनामा दाखिल किया गया है। कोर्ट ने उसे रिकॉर्ड पर ले लिया है। मनोज कुमार व छह अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन




याचियों के अधिवक्ता नरेंद्र कुमार पांडेय ने तर्क दिया कि विधानसभा का चुनाव चल रहा है। सारे अधिकारी, कर्मचारी उसमें व्यस्त हैं। ऐसे में विधान परिषद का चुनाव कार्यक्रम तो जारी कर दिया गया, लेकिन उसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचियों का आरोप, आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो पा रहा

जिला निर्वाचन कार्यालय मेें कोई उपस्थित नहीं रहता। जो चुनाव से संबंधित प्रार्थनापत्रों, शिकायतों को ले सके और उसके निस्तारण की जानकारी दे सके। कोर्ट ने याचियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चुनाव आयोग के समक्ष अभ्यावेदन करने का निर्देश दिया और आयोग से कहा कि वह अभ्यावेदन पर विचार कर सभी जानकारियां याचियों को मुहैया कराएं।



उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनाव की तिथियों में बदलाव किया है। अब नौ अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम 12 अप्रैल को आएंगे। इससे पहले विधान परिषद के चुनाव की तिथियां क्रमश: तीन व सात मार्च तय की गईं थीं, जबकि परिणाम की तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed