प्रयागराज : आंदोलन रत छात्रों के साथ धरने पर बैठे एमएलसी डॉ मानसिंह यादव एवं सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल
इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव और सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के गेट के सामने कई दिनों से धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रों से मिलने पहुंचे।
विस्तार
प्रयागराज झांसी क्षेत्र से नव निर्वाचित एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज के गेट के सामने कई दिनों से धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रों से मिलने पहुंचे। नेताओं ने बैठकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि यह सरकार धोखेबाज है, वादा खिलाफी इनके जेहन में है। बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग इस सरकार में परेशान हैं।
नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि वह अपनी जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद सीधे आपके बीच आए हैं। कहा कि मैंने जीत का माला पहनना मुनासिब नहीं समझा बल्कि आपके संघर्ष में पसीना बहाना ज्यादा उचित समझता हूं। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार शिक्षा, शिक्षक, छात्र, नौजवान, बेरोजगार, किसान विरोधी है। इसके हर आम आदमी की दिनचर्या को और अधिक परेशान तथा मजबूत की बजाय मजबूर करने वाले हैं।
वादा किया कि वह हर संभव न्याय दिलाने के लिए संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। अपनी जीत के प्रति छात्रों, नौजवानों का आभार भी जताया।इस दौरान धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रों के दो गुटों में बंट जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा फूट डालो, राज करो की नीति अपनाती है यह समस्या के समाधान नहीं बल्कि खुद देश के लिए समस्या बन चुकी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रवींद्र यादव एडवोकेट, तारिक सईद अज्जू, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव, जीत राज हेला, दिलीप सोनी सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।