{"_id":"61ba1b5da4ed28668a399dcf","slug":"mlc-brijesh-singh-did-not-get-permission-to-participate-in-the-session-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया डान को झटका : एमएलसी बृजेश सिंह को नहीं मिली सदन के सत्र में भाग लेने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया डान को झटका : एमएलसी बृजेश सिंह को नहीं मिली सदन के सत्र में भाग लेने की अनुमति
Wed, 15 Dec 2021 10:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:14 PM IST
सार
यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला ने डीजीसी जीसी अग्रहरि और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार वैश्य को सुन कर दिया है।
विज्ञापन
बृजेश सिंह
- फोटो : social media
विस्तार
स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने एमएलसी बृजेश सिंह को विधान परिषद के सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी और विधायक द्वारा प्रस्तुत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने उच्च न्यायालय की विधि व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा है कि यदि कोई विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य किसी आपराधिक मामले में निरुद्ध है तो उसे सदन की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला ने डीजीसी जीसी अग्रहरि और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार वैश्य को सुन कर दिया है। जनपद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में हत्या और जानलेवा हमला के मामले में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह केंद्रीय कारागार वाराणसी में निरुद्ध है। बृजेश सिंह की ओर से स्पेशल कोर्ट में अर्जी देखकर याचना की गई कि विधान परिषद सत्र में उन्हें भाग लेने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने विधान परिषद के आवाहन पत्र को भी संलग्न किया था। अभियोजन पक्ष ने प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा कि बंदी बृजेश सिंह के जीवन को खतरा हो सकता है और वह पुलिस अभिरक्षा से भाग भी सकते हैं। स्पेशल कोर्ट ने कहा कि विधि व्यवस्था के आलोक में विधान परिषद में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती और बृजेश सिंह की अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन