फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC and XEN : Opposition parties united, said - now Yogi government should get bulldozers run at MLC's house too

एमएलसी और एक्सईएऩ विवाद : विपक्षी दल हुए एकजुट, बोले- अब एमएलसी के घर पर भी बुलडोजर चलवाए योगी सरकार

Sat, 09 Apr 2022 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 11:38 PM IST
सार

शिवसेना, आप और व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा कि जिस तरह से एमएलसी ने अपने समर्थकों के साथ टैगोर टाउन के खंडीय कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल की पिटाई की, वह इस सरकार के गुंडा राज को उजागर करता है।

विज्ञापन
MLC and XEN : Opposition parties united, said - now Yogi government should get bulldozers run at MLC's house too
Prayagraj News : एक्सईएन की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बिजली विभाग के एक्सईएन को समर्थकों के साथ पीटने वाले भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी की बर्खास्तगी के लिए विपक्षी दलों ने शनिवार को आवाज उठाई। आम आदमी पार्टी, शिव सेना और व्यापारी नेताओं ने कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। कहा कि इस मामले में अब योगी सरकार को एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के घर पर बुलडोजर चलवाकर दिखाना चाहिए।

विज्ञापन




शिवसेना, आप और व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा कि जिस तरह से एमएलसी ने अपने समर्थकों के साथ टैगोर टाउन के खंडीय कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल की पिटाई की, वह इस सरकार के गुंडा राज को उजागर करता है। शिव सेना की बैठक में प्रदेश महासचिव प्रदीप चौरसिया ने कहा कि यह भाजपा के असली गुंडे हैं। उन्होंने प्रदेश इकाई की घोर से इस घटना की निंदा की।
विज्ञापन




इनके बाद शिव सेना नेता दुर्गेश दुबे ने कहा कि सरकार के निर्देश पर अधिकारी और कर्मचारी विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से दुरूस्त कराने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे हैं, वहीं सुरेंद्र चौधरी जैसे नेता गुंडा राज कायम कर रहे हैं। शिव सेना ने एमएलसी सुरेंद्र को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई। वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी एवं व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारियों ने एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के घर पर बुलडोजर चलाए जाने के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आप नेताओं ने कहा कि सुरेंद्र चौधरी ने सरकारी कार्यालय में महिला कर्मचारियों केसाथ भी अभद्रता की है और अफसर को को लात- घूंसे से पीटा है। इसके लिए एमएसली को पद मुक्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आम आदमी और व्यापार मंडल केपदाधिकारियों ने कहा कि अगर मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस मौके पर रवि अग्रवाल, राकेश सक्सेना, ललित मोहन गुप्ता, सुरेंद्र जयसवाल, मनजीत गुप्ता, श्याम जी साहू, उमेश जयसवाल, व्यापार मंडल के जगदीप अरोरा मौजूद रहे। 

अधिकारी बोले- साक्ष्य उपलब्ध कराने पर दर्ज होगी रिपोर्ट
भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल के बीच हुए विवाद के मामलेे में दूसरे दिन भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया है। साक्ष्य मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


एक्सईएन ने आरोप लगाया था कि उन्हें दफ्तर से घसीट कर लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। कुर्सी से घसीटकर पीटते हुए बाहर लाया यगा। विरोध पर कर्मचारियों को भी पीटा गया। मोबाइल भी छीन लिए गए और घटना की वीडियो रिकार्डिंग नष्ट करवा दी गई। उधर एमएलसी ने एक्सईएन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता करने समेत अन्य आरोप लगाए थे।


शुक्रवार को थाने में देर रात तक पंचायत चलती रही। शनिवार को भी मामला नहीं दर्ज किया जा सका। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में एक्सईएन से घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी गई थी तो उन्होंने बताया कि हमलावरों ने मोबाइल छीनकर वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी थी।


इस पर उनसे मोबाइल मांगा गया ताकि डाटा रिकवर कराया जा सके। लेकिन मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया गया। उधर दूसरे पक्ष की ओर से भी कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं सौंपा गया। मामला जनप्रतिनिधि और बिजली विभाग के अफसर से जुड़ा है, ऐसे में साक्ष्य मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज होगी। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

बिजली कर्मियों ने चीफ इंजीनियर को बताई अपनी पीड़ा, कहा-हम सब असहाय

टैगोर टाउन के एक्सईएन की पिटाई की घटना के दूसरे दिन शनिवार को अभियंताओं और बिजली कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता विनोद गंगवार को मार्मिक पत्र लिखा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बेजे घए इस पत्र में बिजली कर्मियों ने अपनी पीड़ा जाहिर की है। 


संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने एक्सईएन के साथ मारपीट करने के अलावा मोबाइल छीनने और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर बाहर ले जाने का अफसोसजनक कृत्य किया।लेकिन, इस मामले में पूर्वांतचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के हस्तक्षेप के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। संघर्ष समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष और सचिव ने कहा है कि अफसर की पिटाई की इस घटना से बिजली विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने को असुरक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं।


संघर्ष समिति ने चेताया है कि अगर एफआईआर नहीं हुई तो विद्युत संबंधी किसी गड़बड़ी को दूर नहीं की जाएगी। साथ ही विरोध दर्ज कराते हुए विभागीय सीयूजी नंबर को मुख्य अभियंता को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इस दौरान अगर किसी अभियंता और कर्मचारी से जोर -जबरदस्ती की गई तो किसी भी तरह की अशांति के लिए जिला प्रशासन और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंधन जिम्मेदार होगा।  

एक्सईएन के आरोप मनगढ़ंत, भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच हो:एमएलसी 
एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने शनिवार को अधिशासी अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि वह लगातार मारपीट, अभद्रता के झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपनी करतूतों पर परदा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने का भी सरकार से आग्रह किया।


एमएलसी ने बताया कि एक्सईएन मनोज अग्रवाल के खिलाफ रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। उनकी ओर से जनता को लगातार परेशान किया जाता रहा है। इतना ही नहीं वह फोन भी नहीं उठाते हैं। फोन न उठाने के कारण ही वह उनके कार्यालय सही स्थिति का पता करने गए थे। एमएलसी ने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि जनप्रतिनिधियों को आवंटित सीयूजी नंबर वाले फोन अफसर तत्काल उठाएं और 24 घंटे के भीतर कार्रवाई से अवगत भी कराएं, लेकिन एक्सईएन ने उनका फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझा।

क्या था मामला
मेहंदौरी कॉलोनी में शकीबा खातून के घर बिजली चोरी पकड़ने पर कनेक्शन काट दिया गया था। एक्सईएन का कहना है कि एमएलसी कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाते हुए जांच कराने, देख लेने की धमकी दी। साथ ही अगले दिन 15 समर्थकों के साथ दफ्तर में आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कुर्सी से घसीटा और मोबाइल छीनकर लात-घूंसों से पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed