फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLA Harsh met Home Minister Amit Shah, discussed about assembly elections

prayagraj : गृहमंत्री अमित शाह से मिले विधायक हर्ष, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

Wed, 11 Jun 2025 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Jun 2025 07:07 PM IST
सार

शहर उत्तरी विधानसभा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अपने पिता एवं पूर्व मंत्री अशोक बाजपेयी के साथ पहुंचे विधायक हर्ष ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही ब्राह्मणों की कुछ समस्याओं पर भी गृहमंत्री से वार्ता की।

विज्ञापन
MLA Harsh met Home Minister Amit Shah, discussed about assembly elections
भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने गृहमंत्री से दिल्ली में की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर उत्तरी विधानसभा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अपने पिता एवं पूर्व मंत्री अशोक बाजपेयी के साथ पहुंचे विधायक हर्ष ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही ब्राह्मणों की कुछ समस्याओं पर भी गृहमंत्री से वार्ता की।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर हुई मुलाकात के दौरान विधायक हर्ष ने महाकुंभ के दौरान उनकी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा भी दिया। कहा कि महाकुंभ का काफी हिस्सा उनकी विधानसभा क्षेत्र में ही था, इस वजह से वहां काफी विकास कार्य हुए। कहा कि उत्तरी विधानसभा के सभी रेल फाटक में अब रेल ओवर ब्रिज या रेल अंडर ब्रिज ही है। गृहमंत्री से विधायक ने ब्राह्मणों की कुछ समस्याओं पर भी चर्चा की। मुलाकात के बाद हर्ष ने बताया कि सारी बातों को सुनने के बाद गृहमंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर निदान होगा।

विज्ञापन

MLA Harsh met Home Minister Amit Shah, discussed about assembly elections
गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी। - फोटो : अमर उजाला।
विधायक ने सुनील बंसल से भी की मुलाकात
 

गृहमंत्री ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए भी कहा। उधर गृहमंत्री से मुलाकात के बाद हर्ष बाजपेयी ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद प्रयागराज पहुंचे हर्ष बाजपेयी बुधवार को कौशाम्बी पहुंचे। वहां लोहंदा निवासी रामबाबू तिवारी के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की। कहा कि दुख की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार उनके साथ है। इस दौरान वह एसपी कौशाम्बी से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed