फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLA Dinanath Bhaskar surrenders, bail granted

विधायक दीनानाथ भाष्कर ने किया सरेंडर, जमानत मंजूर

Sat, 17 Aug 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
MLA Dinanath Bhaskar surrenders, bail granted
MLA Dinanath Bhaskar surrenders, bail granted
प्रयागराज। पीठासीन अधिकारी की पिटाई करने के मुकदमे में भदोही के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर किया। मुकदमे में उपस्थित न होने पर कोर्ट ने विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बचाव पक्ष की ओर से पेश जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली और जमानतें दाखिल करने पर रिहा कर दिया। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है।
विज्ञापन

घटना 12 मई 2019 की भदोही के औराई थाने की है। लोकसभा चुनाव में ग्राम लस्मड़ा स्थित बूथ के पीठासीन अधिकारी राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि मतदान के दिन विधायक दीनानाथ भाष्कर अपने समर्थकों के साथ बूथ के अंदर घुस आए और कहने लगे कि मतदान ठीक ढंग से नहीं हो रहा है और वह पीठासीन अधिकारी को गाली देकर मारने पीटने लगे। घटना में पीठासीन अधिकारी और होमगार्ड विनोद पांडेय को चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed