फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mission indradhanush launched by feeding polio drops to 19-day-old child

19 दिन के बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर शुरू किया अभियान

Tue, 03 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mission indradhanush launched by feeding polio drops to 19-day-old child
प्रयागराज। मिशन इंद्रधनुष अभियान के दूसरे दिन सोमवार को तेलियरगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 दिन के बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर टीकाकरण का काम शहरी क्षेत्र में शुरू किया गया। जिले के 17 ब्लाकों और शहरी क्षेत्रों में 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के निर्देशन में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी तीरथ लाल ने अभियान के शुभारंभ मौके पर बताया कि सुरक्षित जीवन के लिए बच्चों और गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण कराना जरूरी है। संपूर्ण टीकाकरण से उन्हें कई घातक बीमारियों से बचा जा सकता हैं । मिशन इंद्रधनुष के तहत पिछले अभियान मे छूटे बच्चों को एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. तीरथ ने बताया कि शिशुओं में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे पोलियो, खसरा, रूबेला, रोटा वायरस, टिटनेस, डिप्थीरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी आदि से बचाने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरू किया गया है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. अनिल संथानी, डॉ. मिसम जैदी, डब्ल्यूएचओ के डॉ. हामिद सईद, डॉ. आलोक कुमार, केंद्र अधीक्षक डॉ. पूनम, नासिर आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed