फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mission Admission: CUET result declared, Allahabad University completes admission preparations

Mission Admission : सीयूईटी का परिणाम घोषित, इलाहाबाद विवि ने पूरी की प्रवेश की तैयारी

Mon, 29 Jul 2024 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 05:38 PM IST
सार

सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया को शुरू करने में अनावश्यक विलंब न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय ने सीयूईटी में शामिल अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी। अंतिम तिथि तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Mission Admission: CUET result declared, Allahabad University completes admission preparations
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम घोषित कर दिया। साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक प्रवेश की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इविवि में प्रवेश के लिए रविवार शाम तक 45748 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित है।

विज्ञापन


सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया को शुरू करने में अनावश्यक विलंब न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय ने सीयूईटी में शामिल अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी। अंतिम तिथि तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच सकती है। रविवार को एनटीए ने सीयूईटी का परिणाम भी जारी कर दिया।
विज्ञापन


अब एनटीए की ओर से इविवि को सीयूईटी का परिणाम भेजा जाएगा, इसके बाद विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति रिजल्ट का परीक्षण करेगी और फिर विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थियों के स्नातक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में हफ्तेभर से अधिक समय लग सकता है। ऐसे में काउंसलिंग की प्रक्रिया अगस्त के दूसरे सप्ताह में शुरू कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीयूईटी के परिणाम देर से जारी होने के कारण स्नातक का सत्र भी प्रभावित होगा। ऐसे में इविवि प्रशासन काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करना चाहता है। वहीं, कॉलेजों में भी स्नातक प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। कॉलेजों में सीयूईटी में शामिल होने वाले और न होने वाले अभ्यर्थियों को भी रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति दी गई है।

हालांकि, कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीयूईटी में शामिल अभ्यर्थियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी और सीटें बचने पर गैर सीयूईटी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। इविवि की पीआरओ प्रो.जया कपूर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सीयूईटी-यूजी प्रवेश की तैयारी अपने स्तर से पूरी कर ली है। विश्वविद्यालय को एनटीए की ओर से बताया गया है कि विश्वविद्यालय को रिजल्ट शीघ्र ही भेज दिया जाएगा। जैसे ही रिजल्ट मिलेगा, इविवि में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू दी जाएगी।

क्रेट के लिए 1539 रजिस्ट्रेशन

इलाहाबाद विश्वविद्यालययी संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) परीक्षा के लिए रविवार तक 1539 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इनमें से 640 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।


राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा तीन को, एडमिट कार्ड जारी

प्रयागराज। प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) तीन अगस्त को आयोजित की जाएगी। राज्य विवि ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) रविवार शाम जारी कर दिए। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 और अपराह्न दो से चार बजे तक प्रयागराज के पांच केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से एमएएड, एमपीएड, एमलिब, एलएलएम, बीपीएड, एमसीए, एमएससी कृषि, बीबीए, बीएएलएलबी, बीलिब, एमटेक, एआई एंड डाटा साइंस, बीसीए, बीफॉर्मा, बीएससी कृषि, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में दाखिले लिए जाएंगे। राज्य विवि के पीआरओ डॉ.अविनाश श्रीवास्तव के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और एक अन्य पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना है। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed