फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Missing drug dealer body found in Yamuna

प्रयागराज : लापता दवा व्यवसायी का शव यमुना में मिला

Sun, 27 Mar 2022 11:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Missing drug dealer body found in Yamuna
लापता दवा व्यवसायी का शव यमुना में मिला
विज्ञापन

पांच दिन पहले हुआ था गायब, पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज। मुट्ठीगंज में दवा व्यवसायी अमित कुमार सिंंह(30) का शव यमुना नदी में उतराता मिला। वह पांच दिन पहले संदिग्ध हाल में लापता हो गया था। परिजनों ने अतरसुइया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि उसने खुदकुशी की।

अमित अतरसुइया में मीरापुर स्थित पटेल नगर का रहने वाला था। वह दवा का व्यवसाय करता था। 22 मार्च को दिन में 11 बजे किसी बात से नाराज होकर वह घर से निकल गया था। परिजनों ने बहुत खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस खोजबीन में जुटी थी। उधर रविवार शाम चार बजे के करीब गऊघाट स्थित ओंकारेश्वर घाट पर युवक का शव यमुना नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जानकारी पर अतरसुइया पुलिस भी आ गई और इसकेबाद शव का शिनाख्त हुई। सूचना पर परिजन भी आ गए और शव देखते ही बिलखने लगे। परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घर से किसी बात से नाराज होकर अमित घर से निकला था। मुट्ठीगंज एसओ राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed