फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Missing BTech student's body found in pond, fear of murder

लापता बीटेक छात्र की गला घोंटकर हत्या, ग्रामीणों का थाने पर बवाल, गाडिय़ों में तोडफ़ोड़

Sun, 22 Aug 2021 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 08:40 PM IST
सार

  • प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हत्या, घर वालों ने पांच को किया नामजद
  • एक लड़की समेत छह लोग हिरासत में, पूछताछ जारी

विज्ञापन
Missing BTech student's body found in pond, fear of murder
Prayagraj News : आरव यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

हंडिया के कुराकाठ गांव के रहने वाले बीटेक छात्र आरव यादव की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उसका शव गांव के पास एक गड्ढे में मिला। हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीण आक्त्रसेशित हो गए। उन्होंने हंडिया थाने पर जमकर हंगामा किया। एक बस और ट्रक समेत कई गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पीएसी बुलवा ली गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। घर वालों ने इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने एक लड़की समेत छह को हिरासत में ले लिया है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद सामने आ रहा है।

विज्ञापन

Missing BTech student's body found in pond, fear of murder
Prayagraj News : हंडिया के कुराकाठ में बी.टेक छात्र की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज

कुराकाठ गांव के शिवशंकर यादव का बेटा आरव बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। शुक्त्रस्वार की शाम वह बाइक लेकर घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसकी बाइक गांव में तालाब के किनारे मिली। पुलिस ने तालाब में खोजबीन कराई लेकिन आरव का कुछ पता नहीं चला। उसकी कॉल डीटेल्स के आधार पर पुलिस ने आखिरी बार कॉल करने वाले को रात में पकड़ा तो उसने स्वीकार कर लिया कि आरव की हत्या कर दी गई।

हत्या प्रेम प्रसंग के विवाद में की गई थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार की सुबह आरव का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गड्ढे से बरामद कर लिया। कातिलों ने गला दबाकर उसकी हत्या की थी।  एक लड़की समेत छह लोगों को पुलिस ने उसी समय हिरासत में भी ले लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस आनन फानन में शव को वहां से थाने उठा लाई। गांव वालों को पता चला तो वे आक्त्रसेशित हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Missing BTech student's body found in pond, fear of murder
Prayagraj News : आरव यादव (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज
उनका कहना था कि जहां से पुलिस लाश बरामद दिखा रही है। वहां उन लोगों ने कल भी देखा था। लाश वहां नहीं थी। पुलिस पर आरोप लगाते हुए भीड़ थाने पहुंच गई। वहां जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद भीड़ ने थाने के बाहर एक बस और ट्रक समेत पांच गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर पीएसी बुलवा ली। आश्वासन दिया कि कातिलों को आज ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी गंगापार कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पांच युवकों को नामजद कराया है। उनमें से चार को पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

क्षेत्र में जबर्दस्त तनाव, पुलिस गांव नहीं ले गई
आरव की हत्या से दो पक्षों में जबर्दस्त तनाव व्याप्त है। रविवार को अंत्येष्टि के बाद पहले आरव के शव को गांव ले जाने की योजना थी लेकिन तनाव को देखते हुए घर वालों को रास्ते में बुलाकर शव दिखाया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी मौजूद थी। इसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर लाक्षागृह गई जहां अंतिम संस्कार किया गया।

पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पांच नामजद
कुराकाठ गांव के शिवशंकर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुराकाठ गांव का रहने वाले शुभम उर्फ नान बाबू ने शुक्त्रस्वार को फोन कर आरव को बुलाया। फिर अपने साथियों के साथ आरव की हत्या कर दी। शुभम के साथ बबलू, राजा, रामजी और रोहित को भी नामजद कराया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच की जा रही। एक लड़की समेत छह लोगों को कल से ही हिरासत में लिया गया है। अब तक की पूछताछ में यह भी पता चला कि हत्या करने वाले को दस हजार की सुपारी दी गई थी। फिलहाल पूछताछ जारी है। पकड़े गए सभी लड़के आरव की ही उम्र के हैं। 

अंतिम काल से मिला पुलिस को सुराग
पुलिस ने जब आरव की कॉल डीटेल्स चेक की तो आखिरी कॉल के गांव के ही एक युवक की थी। उसने मोबाइल बंद कर दिया था। हालांकि उसकी लोकेशन मिल गई। रात में वह पकड़ा गया तो खुलासा हो गया कि आरव की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed