{"_id":"6a4abf62cc5cf462780180f3","slug":"miscreants-snatched-33000-in-cash-and-a-chain-from-a-young-man-allahabad-news-c-417-1-gd11004-7770-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बदमाशों ने युवक से 33 हजार रुपये नकद और चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बदमाशों ने युवक से 33 हजार रुपये नकद और चेन छीनी
Mon, 06 Jul 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पिपरांव गांव के पास शनिवार आधी रात मानवता दिखाने के लिए कार रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। सड़क पर बच्चे के रोने और एक व्यक्ति के घायल पड़े होने का नाटक कर बदमाशों ने कार रुकवाई। इसके बाद हथौड़ी और कुदाल से लैस पांच बदमाशों ने हमला कर युवक से 33 हजार रुपये नकद और सोने की चेन छीन ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मेजा के सिरसा निवासी सौरभ निषाद ने आरोप लगाया है कि रात करीब 12 बजे वह अपने साथी वीरू निषाद के साथ चारपहिया वाहन से जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों पर सवार करीब पांच युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और मारपीट करते हुए उनसे सोने की चेन और 33 हजार रुपये छीनकर भाग गए।
पीड़ित सौरभ निषाद के अनुसार, वह सामान्य गति से वाहन चला रहे थे। इसी दौरान सड़क पर दो-तीन छोटे बच्चों को लेटा देखकर उन्होंने गाड़ी रोक दी और बच्चों को उठाने के लिए नीचे उतरे। आरोप है कि जैसे ही वह बच्चों को उठाने लगे, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और मारपीट करते हुए उनकी सोने की चेन और नकदी लूट लिया।
विज्ञापन
करछना थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि सौरभ निषाद ने घटना से पहले एक होटल में भोजन करने के बाद ऑनलाइन भुगतान किया था। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास उस समय 33 हजार रुपये नकद थे तो ऑनलाइन भुगतान क्यों किया गया, यह भी जांच का विषय है।
मामले में एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि छिनैती की घटना की पुष्टि होती है तो आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।