फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Miscreants shot brick kiln operator in Meja, attackers ran away waving gun

बेखौफ : मेजा में बदमाशों ने ईंट-भट्ठा संचालक को मारी गोली, बंदूक लहराते हुए भागे हमलावर

Sat, 07 Dec 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 06:55 PM IST
सार

बदमाशों ने ईंट-भट्ठा संचालक को उस समय गोली मारी जब वह गौरा चौकठा के सामने सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर शौच कर रहे थे। बदमाश घटना अंजाम देने के बाद सिरसा की तरफ तमंचा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर एसीपी और मेजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Miscreants shot brick kiln operator in Meja, attackers ran away waving gun
घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

शनिवार शाम को गौरा चौकठा के सामने दिघिया-सिरसा मार्ग पर बदमाशों ने ईंट-भट्ठा संचालक दीपक मिश्रा (35) को गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली उनके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। राहगीरों ने उनको रामनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

बदमाशों ने ईंट-भट्ठा संचालक को उस समय गोली मारी जब वह गौरा चौकठा के सामने सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर शौच कर रहे थे। बदमाश घटना अंजाम देने के बाद सिरसा की तरफ तमंचा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर एसीपी और मेजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

मांडा थाना क्षेत्र के बभनी हेठार (टिकरी) निवासी दीपक मिश्रा गांव में ही ईंट-भट्ठा चलाते हैं। वह बाइक से सिरसा बाजार ईंट का सांचा लेने जा रहे थे। मेजा थाना क्षेत्र के गौरा चौकठा गांव के सामने सड़क वह किनारे बाइक खड़ी कर शौच करने लगे। इस बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनसे दिघिया जाने का रास्ता पूछने लगे। वह कुछ बताते इससे पहले बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली उनके दाहिने पैर में घुटने के नीचे जा लगी है। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। बदमाश तमंचा लहराते हुए सिरसा की ओर भाग निकले। इस बीच राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें रामनगर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात की सूचना पर एसीपी रवि गुप्ता, दरोगा बलवंत यादव, सिरसा चौकी इंचार्ज अनिल पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गोली मारने वालों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed