{"_id":"5e7e484e8ebc3e76aa59bcab","slug":"minstrys-inqaury-commitee-will-come-after-april-30-allahabad-news-ald2720217162","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अप्रैल के बाद आएगी मंत्रालय की जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अप्रैल के बाद आएगी मंत्रालय की जांच टीम
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के खिलाफ वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की टीम अब अप्रैल के बाद ही विश्वविद्यालय जाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर प्रो. हांगलू के खिलाफ चल रही जांच अब लंबी खिंच सकती है।
वैसे तो कमेटी को एक माह में जांच पूरी करनी थी, लेकिन यह समयसीमा बीत चुकी है। प्रो. हांगलू के खिलाफ जांच कर रही मंत्रालय की कमेटी यहां तीन बार आ चुकी है। पहली बार जब जांच कमेटी यहां आई थी तो कमेटी के चेयरमैन प्रो. नागेश्वर राव कुलपति कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ खुलवाने के निर्देश दे गए थे। प्रकोष्ठ में प्रो. हांगलू के खिलाफ 50 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं थीं। दूसरी बार कमेटी के सदस्य यहां आए तो इविवि प्रशासन ने उन्हें सूचीबद्ध की गईं शिकायतें सौंप दीं थीं। जांच कमेटी शिकायतों से संबंधी फाइलें अपने साथ ले गई थी। तीसरी बार यहां आई जांच कमेटी ने 13 एवं 14 मार्च को इविवि के गेस्ट हाउस में सुनवाई की और 68 लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान जांच कमेटी को प्रो. हांगलू के खिलाफ 123 फाइलें सौंपी गईं, जिन्हें जांच कमेटी अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक कमेटी के सदस्यों को यहां 24 अप्रैल को फिर आना था और कुछ चुनिंदा शिकायतों के मामले में सुनवाई करनी थी लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर अब इस कार्यक्रम का टलना तय है। इविवि के सूत्रों के मुताबिक जांच कमेटी के सदस्य अब अप्रैल के बाद ही आएंगे और इसके बाद मंत्रालय को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर यह जांच लंबी चल सकती है।