फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minor relief in Ganga-Yamuna

गंगा-यमुना में घटाव, गृहस्थी समेटने वालों को मामूली राहत

Tue, 31 Jul 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 31 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Minor relief in Ganga-Yamuna
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
तटबंधों की ओर बढ़ी गंगा-यमुना में सोमवार की शाम मामूली घटाव शुरू हो गया। एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा-यमुना घटने लगी हैं। इससे अपर संगम मार्ग आधा डुबोने के बाद गंगा नीचे खिसकने लगी। केन और बेतवा में भी बढ़ाव थम गया है लेकिन नरोरा बांध से फिर 147178 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। इससे एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। संगम क्षेत्र में पानी घिरने के बाद मुख्य अभियंता महेश चंद्र शर्मा के निर्देश कुंभ के लिए संगम नोज से हनुमान मंदिर के बीच लगाए गए खंभे-तार हटा लिए गए। जल स्तर में घटाव से एक बारगी किनारों की बस्तियों के लोगों ने राहत की सांस तो ली है लेकिन लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से किसी भी समय नदियों में उफान से इंकार नहीं किया जा सकता। इसे देखते हुए बाढ़ चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


गंगा-यमुना में सोमवार की शाम घटाव होने से फिलहाल गृहस्थी समेटने में जुटे तटवर्ती लोगों को थोड़ी राहत मिल गई। बेनीबंध स्थित बाढ़ राहत कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.42 मीटर और छतनाग में 77.19 मीटर रिकार्ड किया गया। नैनी में यमुना का जलस्तर इस दौरान 77.900 मीटर पर था। जबकि, शाम चार बजे जल स्तर घटकर फाफामऊ में 78.38, छतनाग में 77.17 और नैनी में 77.880 मीटर पर आ गया। इस बीच एक बार फिर नरोरा डैम में 1.47 लाख क्यूसेक से अधिक जलराशि गंगा में छोड़ दी गई। इससे गंगा में दोबारा बढ़ाव की आशंका है। उधर, केन और बेतवा के उफान में भी कुछ कमी आई है लेकिन पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


इलाहाबाद। संगम क्षेत्र में अक्षयवट, महावीर मार्ग, रामघाट के अलावा आधे अपर संगम मार्ग तक पानी आने से कुंभ के तहत होने वाले काम ठप पड़ गए हैं। बिजली व लोक निर्माण विभाग के अस्थाई कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। घाटियों की चौकियां जल स्तर के हिसाब से आगे बढ़ाई जा रही हैं, ताकि किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके। दशाश्वमेध घाट के मुन्ना शुक्ला ने बताया कि जल स्तर बढ़ने के साथ ही चौकियां लगातार ऊपर खिसकाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed