फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   minor girl was kidnapped and then falsely presented as a married woman her ova extraction at IVF center

UP: नाबालिग लड़की का किया अपहरण, फिर फर्जी आधार कार्ड से बालिग और विवाहित बताकर IVF सेंटर में निकलवाए अंडाणु

Sat, 07 Feb 2026 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Feb 2026 02:08 PM IST
सार

प्रयागराज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां किशोरी को फर्जी आधार कार्ड से बालिग और विवाहित बताकर IVF सेंटर में अंडाणु निकलवा दिए। पुलिस ने मामला का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आईवीएफ की पंजीकृत एजेंट कल्पना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
minor girl was kidnapped and then falsely presented as a married woman her ova extraction at IVF center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

प्रयागराज के फाफामऊ थाना इलाके की 15 वर्षीय किशोरी को आईवीएफ सेंटर ले जाकर अंडाणु निकलवाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसे बालिग और विवाहिता बताया गया और फिर हलफनामा देकर सेंटर में गैरकानूनी ढंग से ओवा एक्सट्रैक्शन की प्रक्रिया कराई गई। 
विज्ञापन


फाफामऊ पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आईवीएफ की पंजीकृत एजेंट कल्पना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी कि उसकी बेटी का 15 जनवरी को अपहरण कर सिविल लाइंस के एक आईवीएफ सेंटर में ऑपरेशन करवाकर उसके अंडाणु निकाले गए। 
विज्ञापन


शिकायत पर शुक्रवार को फाफामऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस जांच में पता चला कि मां ने ही तीन फरवरी को अपनी बेटी को वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




किशोरी का बयान दर्ज हुआ तो उसने अपनी मां पर परेशान करने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया। कहा कि वह अपनी एक सहेली के साथ आईवीएफ सेंटर पर गई थी। इसके एवज में उसे 10 हजार रुपये मिले थे। 

गहनता से जांच करने पर पता चला कि पीड़िता की करेली निवासी सहेली व उसकी मां रिंकी ने रुपये का लालच देकर उसे आईवीएफ डोनर बनने के लिए तैयार किया था। इसके बाद उसे सिविल लाइंस कोपर रोड निवासी सीमा भारतीया के पास ले जाया गया। 

किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसे बालिग व विवाहिता दिखाया
सीमा ने अपने बेटे हिमांशु भारतीया से किशोरी का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसे बालिग व विवाहिता दिखा दिया। इस पूरी प्रक्रिया के बाद सीमा फर्जी आधार कार्ड के साथ किशोरी को आईवीएफ सेंटर की पंजीकृत एजेंट शाहगंज निवासी कल्पना भारतीया के पास ले गई।

वहां फर्जी कंसल्ट एफिडेविट तैयार किया गया। इसके बाद 20 जनवरी को आईवीएफ सेंटर में फर्जी कागजात के आधार पर अंडाणु निकालने की प्रक्रिया की गई। पुलिस जांच में पता चला कि सीमा महिला एजेंट कल्पना भारतीया की रिश्ते में मौसी लगती है।
 

30 से 35 हजार रुपये तक कमीशन
पुलिस जांच में सामने आया कि एक ग्राहक के लिए तकरीबन 30 से 35 हजार रुपये तक का कमीशन दिया जाता है। कमीशन के चक्कर में ही गोरखधंधा चल रहा था। इसमें और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।

आईवीएफ सेंटर के अन्य एजेंट के अलावा और लोगों की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed