{"_id":"5fabc3798ebc3e9be91872ec","slug":"minor-daughter-of-inspector-who-shot-brother-to-be-sent-to-juvenile-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई को गोली मारने वाली इंस्पेक्टर की नाबालिग बेटी को भेजा जाएगा बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को गोली मारने वाली इंस्पेक्टर की नाबालिग बेटी को भेजा जाएगा बाल सुधार गृह
Wed, 11 Nov 2020 04:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : नैनी में बहन की गोली से घायल युवक का एसआरएन में इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : prayagraj
भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाली इंस्पेक्टर की नाबालिग बेटी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
ज्ञात है कि नैनी के चक रघुनाथ मुहल्ले में मंगलवार की देर शाम इंस्पेक्टर की बेटी ने सो रहे अपने भाई को गोली मारकर घायल कर दिया था। उसका उपचार एसआरएन में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आजमगढ़ में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह का परिवार नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में रहता है। यहां पर उनकी पत्नी के अलावा एक बेटी (15) और एक बेटा अमरेंद्र (17) रहते हैं।

prayagraj news : नैनी के चकरघुनाथ मुहल्ले में छात्र को गोली मारने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : prayagraj
मंगलवार की देर शाम किसी बात को लेकर बहन ने भाई को गोली मारकर घायल कर दिया और बदमाशों के द्वारा मारकर भाग जाने की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस की छानबीन में मामला तब उजागर हो गया जब हमले में प्रयुक्त पिस्टल घर के किचन से ही बरामद हो गया। जिस गहने के लूटे जाने की बात लड़की ने बताई थी वह भी गहने घर से ही बरामद हो गए। महिला पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में लड़की ने भाई को गोली मारने की बात कुबूल कर ली। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। बुधवार को पुलिस की ओर से उसके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गयाा है। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने की तैयारी चल रही है।