फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ministry's investigation team can come today

इविविः आज आ सकती है मंत्रालय की जांच टीम

Sun, 23 Feb 2020 09:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Ministry's investigation team can come today
प्रो. हांगलू के खिलाफ की गईं 50 से अधिक शिकायतें
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू पर लगे वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम 24 फरवरी को इविवि में दोबारा आ सकती है। इस दौरान जांच टीम के चेयरमैन प्रो. नागेश्वर राव एवं अन्य दो सदस्य शिकायतकर्ताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं।

पिछली बाद जब टीम यहां पहुंची थे, तो इविवि के गेस्ट हाउस में उनके मिलने वालों की भीड़ लग गई थी। तब टीम के चेयरमैन प्रो. नागेश्वर राव से निर्देश दिए थे कि कुलपति कार्यालय में एक शिकायत प्रकोष्ठ खोल दिया जाए, अगर किसी को कुछ कहना है कि वह अपनी प्रकोष्ठ में साक्ष्य सहित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि तक प्रकोष्ठ में 50 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। इसके बाद इविवि प्रशासन ने शिकायतों की सूची बनाकर चेयरमैन को भेज दी। अगर टीम सोमवार को इविवि में आती है तो चेयरमैन इनमें से कुछ शिकायतकर्ताओं से मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed