फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Swatantra Dev said: wait no criminal will be left, wait no criminal will be left

मंत्री स्वतंत्र देव बोले : इंतजार कीजिए कोई अपराधी नहीं बचेगा, इंतजार कीजिए कोई अपराधी नहीं बचेगा

Sun, 26 Mar 2023 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 12:20 AM IST
सार

इंतजार कीजिए कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने योगी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को प्रेसवार्ता में यह दावा किया। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के न पकड़े जाने के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की अब हर जगह चर्चा है।

विज्ञापन
Minister Swatantra Dev said: wait no criminal will be left, wait no criminal will be left
Prayagraj News : प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव ने योजनाओं की समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंतजार कीजिए कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने योगी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को प्रेसवार्ता में यह दावा किया। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के न पकड़े जाने के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की अब हर जगह चर्चा है। कोई अपराधी नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा कि राज्य के अंदर मंत्री हो या भाजपा का कार्यकर्ता कोई भी अपराधियों की मदद नहीं कर पाएगा। उन्हें मदद पहुंचाने वाले नहीं बचेंगे। स्वतंत्र देव ने कहा कि 2017 से पहले लड़कियों, महिलाओं के लिए घरों से निकलना मुश्किल था। अब न सिर्फ लड़कियां रात में निकल सकती हैं, बल्कि निवेशकों का भी भरोसा बढ़ा है। विदेश से भी निवेशक आ रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने पर्यटन, आस्था, सड़क, सेतु, लोककारी योजनाओं समेत अलग-अलग क्षेत्रों में विगत छह वर्षों में प्रदेश में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में साढुे पांच लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। भर्तियों में पूरी पारदर्शिता बरती गई। मंत्री ने कहा कि 2019 में भव्य कुंभ का आयोजन हुआ था। 2025 में उससे भी भव्य आयोजन होगा। इसके लिए 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विकास एवं कई योजनाओं को लागू करने के मामले में प्रदेश पूरे देश में पहले पायदान पर रहा है। इससे पहले उन्होंने सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया।

विज्ञापन

प्रयागराज से बाहर नहीं जाएगा कोई विभाग
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रयागराज से कोई भी विभाग बाहर नहीं जाएगा। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है और न ही कोई योजना है।

सांस्कृतिक आयोजन में लिया हिस्सा, बांटे मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत के सभागार में सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस मौके पर सूचना समेत अन्य विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। आयोजन में शामिल प्रभारी मंत्री ने दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित किए। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में सांसद केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीके सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, राजमणि कोल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डीएम संजय कुमार खत्री समेत अनेक नेता एवं अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन

घर-घर पहुंचेगा संगम का जल
संगम का जल अब घर-घर पहुंचेगा। त्रिवेणी महिला सहायता समूह की ओर से बोतल में संगम जल उपलब्ध कराने की पहल की गई है। हालांकि, इसकी कीमत चुकानी होगी। समूह की ओर से नैनी में इसके लिए प्लांट स्थापित किया गया है। प्रभारी मंत्री ने शनिवार को इस योजना की औपचारिक शुरुआत की। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि बोतल एवं कलश में संगम का जल प्रमुख बाजार, रेलवे एवं बस स्टेशनों आदि स्थानों पर मिलेगा। इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है। डीएम ने बताया कि महाकुंभ-2025 में आने वाले 10 करोड़ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को संगम का जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed