फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister spoke to the victim's family, will punish them severely

पीड़ित परिवार से बोले मंत्री, कड़ी सजा दिलाएंगे

Tue, 07 Jan 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Minister spoke to the victim's family, will punish them severely
Minister spoke to the victim's family, will punish them severely - फोटो : CITY DESK
बोले मंत्री, कड़ी सजा दिलाएंगे अपराधियों को
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे रसूलाबाद घाट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सोरांव हत्याकांड के मृतकों के परिवार से मिलने रसूलाबाद घाट पर पहुंचे सूबे के कानून मंत्री बृजेश पाठक घटना से बेहद दुखी दिखे। उनका कहना था कि जो भी इस जघन्य हत्याकांड का दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने परिवार की हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया।
कानून मंत्री शाम पांच बजे के करीब रसूलाबाद घाट पर पहुंचे। उन्होंने मोनू के साथ ही मृतका कामिनी के परिजनों से भी बातचीत की। वहां मौजूद परिजनों ने परिवार में बचे मोनू की सुरक्षा की मांग उठाई जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी। करीब 10 मिनट तक रहने के दौरान मंत्री ने घाट पर पहुंची मृतकों के परिवार की महिलाओं से भी बातचीत की। उन्हें देखते ही महिलाएं बिलखने लगीं तो उन्हें ढंाढस भी बंधाया। मोनू की पत्नी ने रोते हुए कहा कि घटना के बाद से वह दहशत में है। उसे डर है कि हत्यारे उसके पति व बच्चों के साथ भी कुछ अनहोनी न कर दें। उधर मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। घटना के जो भी दोषी हैं, उन्हेें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश पुलिस को दिया गया है। सोरांव में सामूहिक हत्याओं की वारदातों के लगातार होने की बात पर उन्होंने कहा कि यह बात उनकी भी जानकारी में आई है। सभी मामलों की जानकारी मांगी गई है। कहीं भी स्थानीय पुलिस की लापरवाही की बात सामने आती है तो निश्चित ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

‘प्रदेश में गुंडों-अपराधियों का राज’
प्रयागराज। उधर इससे पहले सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, पार्षद मुकंद तिवारी व अन्य नेताओं-समर्थकों संग मर्चरी पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक विजयशंकर के बेटे मोनू व मृतका कामिनी के परिवारवालों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें ढंाढस बंधाते हुए कहा कि इंसाफ की लड़ाई में वह हर कदम पर उनके साथ हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों से मामले के जल्द खुलासे की मांग के साथ ही प्रशासनिक अफसरों से कहा कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता व सुरक्षा दी जाए। उधर मीडिया से कहा कि प्रदेश में गुंडों व अपराधियों का राज है। एक परिवार के पांच लोगों की हत्या की वारदात से साफ है कि अपराधियों को किसी तरह का खौफ नहीं है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed