फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Sanjay Nishad said: Dara Singh Chauhan has lost, not BJP in Ghosi by-election.

मंत्री संजय निषाद बोले : घोसी उपचुनाव में भाजपा नहीं, दारा सिंह चौहान की हुई है हार

Sat, 09 Sep 2023 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 01:10 PM IST
सार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि घोसी उपचुनाव में पार्टी या गठबंधन की हार नही हुई है। यह हार दारा सिंह चौहान की हार है। उप चुनाव में प्रत्याशी ही चेहरा होता है। कहा कि भाजपा के एक नेता की गलत बयानबाजी का भी खामियाजा भुगतना पड़ा है।

विज्ञापन
Minister Sanjay Nishad said: Dara Singh Chauhan has lost, not BJP in Ghosi by-election.
डॉ. संजय निषाद, मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निषाद पार्टी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि घोसी उपचुनाव में पार्टी या गठबंधन की हार नही हुई है। उप चुनाव आम तौर पर प्रत्याशी के चेहरे पर लड़ा जाता है। इसलिए हार का कारण प्रत्याशी ही हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में हार कारण भाजपा के एक नेता की गलत बयानी भी है। उसके बयान के चलते निषाद पार्टी के लोगों में नाराजगी थी।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि घोसी विधानसभा चुनाव में हार प्रत्याशी के चेहरे के कारण हुई है। इसका पार्टी से कोई मतलब नहीं है। देश का चुनाव पार्टी और गठबंधन के बल पर होता है। विधानसभा का उपचुनाव प्रत्याशी के चेहरे पर ही होता है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से चुनाव में प्रचार किया। 43 गांवों में से 40 में 80 प्रतिशत निषादों के वोट मिले हैं। एक भाजपा नेता के गलत बयानबाजी के कारण कुछ गांवों में निषाद पार्टी के लोग नाराज हो गए थे। कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

हार के कारणों पर होगा मंथन

घोसी उप चुनाव में एनडीए की पराजय के कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेगी। निषाद पार्टी मछुआ समाज की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि शृग्वेरपुर धाम में निषादराज से गले मिलते भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा गया है। इसके लिए वह समय जरूर निकालेंगे।

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मछुआ समाज के प्रति संवेदनशील है। घोसी उपचुनाव में निषाद समाज ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पर निषाद पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी। प्रयागराज में निषाद पार्टी बूथ गठन का कार्य तेजी से कर रही है। इसके बाद उन्होंने लोक सभा चुनाव की तैयारी पर बैठक भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed