फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister said: Coaching will open for backward class students preparing for civil service

मंत्री बोले : सिविल सेवा की तैयारी करने वाले पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए खुलेगी कोचिंग

Sat, 23 Apr 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 01:09 AM IST
सार

नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अनुसूचित जाति-जाति के अभ्यर्थियों के बनी कोचिंग की तर्ज पर ही इसका निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कॉलेज भी खोले जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Minister said: Coaching will open for backward class students preparing for civil service
Prayagraj News : यूपी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप को स्मृति चिन्ह प्रदान करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल सेवा की तैयारी में जुटे पिछड़ा वर्ग के प्रतियोगियों के लिए भी मुफ्त कोचिंग चलाने की तैयारी है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि अनुसूचित जाति-जाति के अभ्यर्थियों के बनी कोचिंग की तर्ज पर ही इसका निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कॉलेज भी खोले जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन



उन्होंने पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं एवं लक्ष्यों की बाबत भी विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले मंत्री ने स्वरूपरानी अस्पताल के पास स्थित बचपन डे केयर का भी निरीक्षण किया। वहां 54 बच्चे पंजीकृत थे, जबकि कम मिले। अफसरों ने बताया कि कोविड काल में बच्चे चले गए हैं। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने समुचित सफाई तथा अन्य व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने मंडल के अफसरों संग विभाग के कार्यों एवं प्रगति की भी समीक्षा की। प्रतापपुर में समाकेतिक विद्यालय के निर्माण की प्रगति काफी धीमी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को कार्यदायी संस्था को नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितता पर अंकुश के लिए तकनीकी का बढ़ेगा इस्तेमाल

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शुक्रवार को विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनका अनियमितता पर अंकुश लगाने पर जोर रहा। गलत लोगों कों भुगतान पर अंकुश लगाने के लिए मंत्री ने तकनीकी के इस्तेमाल की बात कही। उन्होंने अफसरों से भी सुझाव मांगे।


मंत्री ने नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम तथा कौंधियारा स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण भी किया। वृद्धाश्रम में आवासित लोगों से मंत्री ने वार्ता की। अफसरों ने बताया कि आश्रम में 150 लोग रह सकते हैं। फिलहाल 80 बुजुर्ग निवास कर रहे हैं।


मंत्री ने आश्रम की व्यवस्था पर संतोष जताया। मंत्री ने सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के पांव भी छुए। आश्रम पद्धति विद्यालय में भी उन्होंने छात्राओं से वार्ता की। उन्होंने पुस्तकें आदि भी वितरित कीं। मंत्री को अपने बीच में पाकर छात्राओं में भी उत्साह रहा तथा फोटों खींचवाई। इस दौरान उप निदेशक समाज कल्याण डॉ.मंजूश्री श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed