फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister of State for Railways said: This time Maha Kumbh special trains are running in record numbers

रेल राज्यमंत्री बोले : महाकुंभ रिकॉर्ड संख्या में चल रही स्पेशल ट्रेनें, जलगांव रेल हादसे की चल रही है जांच

Thu, 23 Jan 2025 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 08:57 PM IST
सार

महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने आए रेल राज्यमंत्री वी सोमन्ना ने प्रयागराज प्रवास के दूसरे दिन कहा कि महाकुंभ के मौके पर रेलवे द्वारा इस बार रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Minister of State for Railways said: This time Maha Kumbh special trains are running in record numbers
रेल राज्यमंत्री वी सोमन्ना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने आए रेल राज्यमंत्री वी सोमन्ना ने प्रयागराज प्रवास के दूसरे दिन कहा कि महाकुंभ के मौके पर रेलवे द्वारा इस बार रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। महाकुंभ नगर का भ्रमण करने के बाद वहां रेलवे शिविर में उन्होंने संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा मौनी अमावस्या की रेलवे ने काफी अच्छी तैयारी की है। यहां महाकुंभ में भी योगी सरकार ने बहुत अच्छा इंतजाम कर रखा है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के जलगांव में हुए हादसे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि वह दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। कुछ यात्रियों द्वारा भ्रामक सूचना दिए जाने की वजह से यात्री ट्रेन से बाहर उतरे। कहा रेलवे और महाराष्ट्र सरकार इस मामले की जांच कर रही है। महाकुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि पहले अमृत स्नान पर्व मकर संक्राति पर काफी संख्या में ट्रेनें चली। अब मौनी अमावस्या पर भी रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन होना है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कन्नड़ समेत 22 भाषाओं में तैयार किए गये लीफलेट की भी उन्होंने सराहना की। कहा कि इसमें सभी जरूरी सूचनाए समाहित की गई हैं। इससे यात्रियों को काफी हद तक मदद मिलेगी। क्योंकि इसमें उनकी भाषा में ही ट्रेनाें की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के शिविर में उन्होंने काउंटरों पर कार्यरत रेलकर्मियों से भी मुलाकात की। इसके पूर्व रेल राज्य मंत्री ने सुबह संगम स्नान भी किया। वह लेटे हुए हनुमान जी के भी मंदिर पहुंचे। इसके बाद वह अक्षयवट भी गए। परेड ग्राउंड स्थित रेलवे के शिविर में आने के बाद उन्होंने कहा कि रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पूरी क्षमता और पूरी निष्ठा से दिन रात कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed