फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Narendra Kashyap inaugurated the Dharamshala at Shringverpur Dham

Prayagraj News: शृंग्वेरपुर धाम में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया धर्मशाला का लोकार्पण

Mon, 13 Apr 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 13 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Minister Narendra Kashyap inaugurated the Dharamshala at Shringverpur Dham
श्रृंग्वेरपुर धाम में धर्मशाला का फीता काटकर उद्घाटन करते राज्यमंत्री नरेंद कश्यप।
विद्यार्थी घाट पर नवनिर्मित धर्मशाला का रविवार को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने फीता काटकर धर्मशाला का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शृंग्वेरपुर धाम के समग्र विकास के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। यहां निषाद राज पार्क का निर्माण कराया जा चुका है, जबकि कई अन्य योजनाएं भी प्रस्तावित हैं, जिनसे क्षेत्र का और अधिक विकास होगा।
उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने निषाद राज पार्क का जायजा लिया। वहीं राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सियाराम, महामंत्री उमेश चन्द्र द्विवेदी ने राम वन गमन पथ पर उतरने और चढ़ने के लिए शृंग्वेरपुर धाम में बनाए जाने के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अखिल भारतीय प्रधान संगठन मंडल प्रभारी कमल कुमार मिश्रा मंत्री से चुनाव में विलंब एवं प्रधान के अधिकारों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर निषाद राज पीठाधीश्वर माधव दास महाराज, लोकनाथ, कन्हैया लाल, सियाराम सरोज, विनोद ओझा, मंजू देवी, अजय निषाद और अर्जुन निषाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed