फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi met Finance Minister Nirmala Sitharaman, discussed the development of UP

Prayagraj : मंत्री नंदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, यूपी के विकास को लेकर की चर्चा

Thu, 29 May 2025 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 May 2025 07:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को देश की राजधानी नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
Minister Nandi met Finance Minister Nirmala Sitharaman, discussed the development of UP
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को देश की राजधानी नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। नंदी ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सतत विकास की ओर अग्रसर भारत के विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री के नेतृत्व में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के साथ ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर अग्रसर है। बजट में जिस तरह सभी सेक्टर्स को फंड एलोकेशन होता है उसी का परिणाम है कि प्रत्येक सेक्टर ग्रोथ कर रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि डिफेन्स सेक्टर का बजट बढ़ाकर मेक इन इण्डिया को प्रोत्साहित करने का परिणाम भी हम लोगों को ऑपरेशन सिन्दूर में देखने को मिला।
विज्ञापन


मंत्री नंदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रही औद्योगिक सम्भावनाओं, तेजी से बन रहे एक्सप्रेसवे, एयरपोर्टों के निर्माण व विकास परियोजनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed