Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi makes Diwali special for 2,779 children, treats them to a shopping spree for items of their cho

प्रयागराज : मंत्री नंदी ने 2779 बच्चों की दिवाली बनाई खास, मॉल में कराई मनपसंद खरीदारी

Thu, 05 Nov 2026 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 05:15 PM IST
सार

प्रयागराज में दीपावली पर 2779 बच्चों की खुशियों को पंख लगे। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 750 परिवारों के बच्चों को मॉल ले जाकर उनकी पसंद के कपड़े और जूते खरीदवाए। 122 ई-रिक्शा से बच्चे मॉल पहुंचे। वर्ष 2005 से जारी 'हर घर रोशनी, हर घर दीपावली' अभियान के तहत इस बार भी गरीब परिवारों के बच्चों की दिवाली यादगार बनाई गई।

विज्ञापन
Minister Nandi makes Diwali special for 2,779 children, treats them to a shopping spree for items of their cho
दीपावली के मौके पर मंत्री नंदी ने गरीब बच्चों को कराई शॉपिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपावली की खुशियां हर घर तक पहुंचें और कोई बच्चा त्योहार की रौनक से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अनूठी पहल की। 'हर घर रोशनी, हर घर दीपावली' अभियान के तहत उन्होंने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों और मलिन बस्तियों में रहने वाले 750 परिवारों के 2779 बच्चों को खरीदारी कराई। बच्चों को उनकी पसंद के कपड़े और जूते खरीदने की पूरी छूट दी गई।

विज्ञापन

गुरुवार को 122 ई-रिक्शा के जरिए बच्चे और उनके अभिभावक सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री और पूर्व महापौर बच्चों के साथ ई-रिक्शा से सिटी कार्ट मॉल पहुंचे।

विज्ञापन

बच्चों ने अपनी पसंद से खरीदे कपड़े और जूते

मॉल में बच्चों को अपनी पसंद के कपड़े और जूते चुनने का अवसर दिया गया। उन्हें खरीदारी के दौरान बजट या बिल की चिंता न करने को कहा गया। बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी पसंद के रंग-बिरंगे कपड़े और जूते खरीदे। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Minister Nandi makes Diwali special for 2,779 children, treats them to a shopping spree for items of their cho
दीपावली के मौके पर मंत्री नंदी ने गरीब बच्चों को कराई शॉपिंग। - फोटो : अमर उजाला।

2005 से लगातार चला रहे अभियान

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी वर्ष 2005 से लगातार 'हर घर रोशनी, हर घर दीपावली' अभियान के माध्यम से मलिन बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि त्योहार की खुशियों पर हर किसी का अधिकार है। ईश्वर ने यदि किसी को दूसरों के जीवन में खुशियां लाने में सक्षम बनाया है तो उसे जरूरतमंदों की मदद जरूर करनी चाहिए। मंत्री नंदी ने कहा कि हर किसी के जीवन में खुशियां आएं, यही उनका प्रयास है। गरीब परिवारों के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर उन्हें सच्ची खुशी मिलती है। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। गरीब हो या अमीर, हर किसी को त्योहार मनाने का अधिकार है। बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता होती है। हम सभी को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि हर किसी के जीवन में खुशियां आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed