फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Minister Nandi held a public hearing by setting up a chaupal, said - Negligence in disposal is not tolerated

प्रयागराज : मंत्री नंदी ने चौपाल लगाकर की जनसुनवाई, बोले- निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sat, 20 May 2023 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 May 2023 05:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को दांडी नैनी क्षेत्र के पंचलाल गेस्ट हाउस में चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों की जनसुनवाई की।

विज्ञापन
Minister Nandi held a public hearing by setting up a chaupal, said - Negligence in disposal is not tolerated
महिलाओं को सिलाई मशीन देते मंत्री नंदगोपाल और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को दांडी नैनी क्षेत्र के पंचलाल गेस्ट हाउस में चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों की जनसुनवाई की। इस दौरान प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। इस दौरान 16 विभागों के जिम्मेदार अधिकारीगण भी मौजूद रहे। जिन्हें मंत्री नन्दी ने समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। मंत्री नंदी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निदान होगा।

विज्ञापन


जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को मंत्री नंदी के सामने रखा। इस दौरान कुल 70 समस्याएं और शिकायतें मंत्री नंदी के सामने आईं, जो विभिन्न विभागों से जुड़ी रहीं। जिनमें से तीन शिकायतों व समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 40 मामले ऐसे पाए गए जिन्हें निस्तारित करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया।
विज्ञापन


15 मामले ऐसे पाए गए, जिनका निस्तारण शासन स्तर से कराया जाना है, ऐसे शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र लिया गया, ताकि एक महीने के अंदर निस्तारण हो सके। विभिन्न विभागों से सम्बंधित 12 शिकायतें सामने आईं। जिनके निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों से पत्राचार करने के साथ ही निस्तारण के लिए बात किए जाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Minister Nandi held a public hearing by setting up a chaupal, said - Negligence in disposal is not tolerated
महिलाओं को सिलाई मशीन देते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं की रही भरमार

विद्युत विभाग के लापरवाही और मनमानी की सबसे ज्यादा शिकायतें आई। लोगों ने बताया कि उनका बिजली का कनेक्शन विभाग द्वारा बिल बकाया बताते हुए काट दिया गया है, जबकि एक भी बिल बकाया नहीं है। एक व्यक्ति ने बताया कि वैध तरीके से बिजली कनेक्शन लेने और बिजली का उपभोग करने के बाद भी उनके घर पर रेड डाल कर कनेक्शन काट दिया गया। एक उपभोक्ता ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके नाम से बिजली का कोई कनेक्शन नहीं है और न ही कोई बिल बकाया है, इसके बाद भी उसके नाम पर 40 हजार रूपए का बिल भेज दिया गया है। इन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को गम्भीरता के साथ जांच करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed