{"_id":"62a4c500ae491a194663c318","slug":"minister-nand-said-under-a-well-planned-conspiracy-an-attempt-was-made-to-spoil-the-atmosphere-of-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री नंद बोले : सुनियोजित साजिश के तहत प्रयागराज का माहौल बिगाड़ने का हुआ प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री नंद बोले : सुनियोजित साजिश के तहत प्रयागराज का माहौल बिगाड़ने का हुआ प्रयास
Sat, 11 Jun 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:08 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री ने प्रयागराज में हुई घटना को लेकर एडीजी, डीएम और एसएसपी से वार्ता करके पत्थरबाजी व आगजनी की घटना को अंजाम देने और शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि उपद्रवी लोगों पर गैंगस्टर, रासुका के साथ अन्य कठोर धाराएं लगाकर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि उनकी सात पुश्तें भी उसे याद रखेंगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने प्रयागराज में हुई घटना को लेकर एडीजी, डीएम और एसएसपी से वार्ता करके पत्थरबाजी व आगजनी की घटना को अंजाम देने और शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री नंदी ने कहा कि प्रयागराज तीर्थ क्षेत्र होने के साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब वाला शहर हैं।
विज्ञापन
यहां महाकुंभ के साथ ही प्रत्येक वर्ष लगने वाले माघ मेला में आने वाले लाखों-करोड़ों लोगों का हर धर्म और संप्रदाय के लोग स्वागत व अभिनंदन करते हैं । यहां उस दौरान एक छोटी सी भी घटना भी नहीं होती है। अटाला और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार दस जून को जो हुआ वह सोची समझी साजिश है। तमाम अराजक तत्वों को चिह्नित कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन