{"_id":"65d124a648364145ff041bf8","slug":"mining-tractor-trolley-crushes-student-meerganj-news-c-4-1-bly1032-346309-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र को कुचला
Sun, 18 Feb 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। गांव अब्दुल्लागंज से स्कूल पढ़ने मीरगंज आ रहे कक्षा पांच के छात्र को मिट्टी खनन प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
सरनजीत (10) पुत्र राकेश कुमार निवासी लालपुर थाना शाही अपने फूफा प्रभुदयाल के घर गांव अब्दुल्लागंज में रहकर मीरगंज के स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल जाने के लिए निकाला था। रास्ते में छात्र सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। थोड़ी देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ट्रैक्टर-ट्राॅली रामौतार निवासी बड़ागांव थाना सिरौली की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभु दयाल की तहरीर पर पुलिस ने रामोतार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सरनजीत दो भाइयों में बड़ा था। उनके पिता राकेश और मां सेववती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि स्कूल जाते समय छात्र की ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से मौत हो गई है। छात्र के फूफा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।