फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Millions stolen from rice miller's house in Prayagraj

राइस मिलर के सूने घर का ताला तोड़ लाखों का सामान उठा ले गए चोर

Sun, 25 Jul 2021 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jul 2021 07:34 PM IST
सार

  • तीन लाख सत्तर हजार नकद के अलावा लाखों के सामान को बेखौफ चोरों ने बनाया निशाना 

विज्ञापन
Millions stolen from rice miller's house in Prayagraj
चोर

विस्तार

इलाके के लखनपुर में शनिवार रात में एक राइस मिलर के सूने घर का ताला तोड़कर बेखौफ चोरों ने नगदी सहित लाखों के सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर राइस मिलर के होश उड़ गए। उसने तत्काल मेजारोड पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालाकि पुलिस ने घटना का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश में जुट गई लेकिन आए दिन मेजारोड चौराहे पर हो रही चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में पुलिस के प्रति जबर्दस्त आक्रोश पनपा है। 
विज्ञापन


बकचूंदा गांव के भोलानाथ जायसवाल लखनपुर में राइस मिल चलाते हैं। राइस मिल के बगल ही उनका रहायशी मकान भी है। हालाकि रोज घर का कोई सदस्य इस मकान में रूक जाता था लेकिन शनिवार को किन्ही कारण से सभी लोग अपने पैतृक मकान बकचूंदा चले गए। आधी रात बाद चोरों ने रहायशी मकान के शटर का ताला तोड़कर अंद घुसे फिर तीन दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर उस कमरे में पहुंच गए जहां पर तीन लाख सत्तर हजार रूपया नगद रखा था। इसके अलावा दीवार में लगी टीवी, इनवर्टर, बैटरी, आभूषण  सहित करीब पांच लाख का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी होने पर भोलानाथ का बेटा मौके पर पहुंचा तो उसके होश ही उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे मेजारोड चौकी इंचार्ज पंकज त्रिपाठी ने मौका मुआयना कर जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। उधर, आए दिन मेजारोड चौराहे पर हो रही चोरी की घटना को लेकर लखनपुर के समाजसेवी विकास तिवारी, विक्की पाण्डेय ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सालभर पहले राइस मिलर भोलानाथ को बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूटा था 
साल भर पहले राइस मिलर भोलानाथ को बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया था। उस घटना का भी आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। हुआ यह था कि रात का वक्त था। भोलानाथ जायसवाल बाइक से अपने बेटे के साथ घर बकचूंदा जा रहा था। बाइक की डिक्की में वह लाखों रूपये रखा था। बदमाशों ने मटिही पुलिया के पास उसे रोंककर मारा पीटा और तमंचा सटाकर उसके लाखों रूपये लूट लिए थे। पीड़ित भोलानाथ का कहना है कि उस भी घटना का पुलिस खुलासा आज तक नहीं कर सकी है। हर कहते हुए भोलानाथ का गला रूंध उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed