फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Millions of rupees in the name of getting a sewing instructor's job

सिलाई प्रशिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे

Wed, 14 Aug 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Millions of rupees in the name of getting a sewing instructor's job
रायबरेली से कुंडा कोतवाली में फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने की शिकायत लेकर पहुंची महिल? - फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली में भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने एक संस्था चलाने वाले व्यक्ति पर सिलाई प्रशिक्षक की नौकरी देने के नाम पर 20-20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया कि काफी दिन बीज जाने के बाद नौकरी नहीं दिलाई गई। पैसे वापस मांगने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। महिलाओं ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद की कुछ महिलाएं मंगलवार को थाने पहुंची। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि कुंडा के नरसिंहगढ़ में बृजेश वर्मा नामक व्यक्ति एक संस्था चलाता है। वह और उसके लोग महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20-20 हजार रुपये ले चुके हैं। काफी दिन बीज जाने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं दिलाई गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही अब पैसा मांगने पर वह उन्हें धमाकने के साथ ही गाली गलौज करता है। महिलाओं ने बताया कि नौकरी का एक फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया गया। बावजूद इसके कहां काम करना है यह नहीं बताया गया। पीड़ित महिलाओं की बात सुनकर कोतवाल डीपी सिंह ने जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed