फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   millions of jewels missing from roadways bus driver conductor suspected

रोडवेज बस से लाखों के गहने गायब, चालक-कंडक्टर पर शक

Wed, 04 Mar 2020 10:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
millions of jewels missing from roadways bus driver conductor suspected
फैजाबाद से प्रयागराज रहीं एक महिला की अटैची से लाखों के गहने गायब हो गए। जब वे घर पहुंची तो देखा कि ब्लेड से बैग काट दिया गया था। उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अल्लापुर की रहने वाली दीपमाला पोस्टल असिस्टेंट हैं। वह दो मार्च को फैजाबाद से प्रयागराज रोडवेज बस से आईं। यहां बस अड्डे पर उतरीं और घर पहुंची।
वहां देखा कि उनकी अटैची के ऊपरी हिस्से को छोड़कर अंदर ब्लेड या किसी अन्य चीज काट दिया गया था। अटैची में लाखों के जेवर थे। चोरों ने जेवर उड़ाकर फिर से अटैची को बंद कर दिया था।
विज्ञापन

दीपमाला ने ड्राइवर की सीट के बगल में अटैची रखी थी। उन्होंने शक जताया है कि इस मामले में ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं। उन्होंने दोनों पर शक जताते हुए सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री में खाने को लेकर माडल शाप में झगड़ा, छह पर रिपोर्ट
सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर स्थित फ्री में खाने को लेकर कुछ लड़के ने माडल शाप कर्मचारी को धमकी दी और उनके साथ मारपीट की। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बड़ी बगिया के संदीप कुमार माडल शाप में कैंटीन चलाते हैं। वहां कुछ लोग अक्सर आते और खाने का आर्डर देकर पैसे नहीं देते थे। 29 फरवरी को इस बात का विरोध कर्मचारियों ने किया तो झगड़ा हो गया। उन लोगों ने कर्मचारियों को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। सारा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया। संदीप की तहरीर पर संदीप सोनकर, शेरू सोनकर, कुंदन सिंह और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विश्वविद्यालय के प्राक्टर को धमकी दी, दो नामजद
विश्वविद्यालय के प्राक्टर डा. संतोष कुमार सिंह को एक दर्जन से अधिक लड़कों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर दो को नामजद करते हुए एक दर्जन से अधिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डा. संतोष कुमार सिंह सर सुंदर लाल छात्रावास अधीक्षक हैं। एक फरवरी को लक्ष्मी टाकीज चौराहे के पास शशांक सिंह और अभिषेक पांडेय एक दर्जन लड़कों के साथ आए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डा. संतोष ने शशांक अभिषेक को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed