{"_id":"6028167e53901044a70fef57","slug":"military-massacre-incident-before-10-o-clock-questions-on-police-activism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फौजी हत्याकांड : बार-बार बयान बदल रही युवती ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप, आज होगा मेडिकल टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी हत्याकांड : बार-बार बयान बदल रही युवती ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप, आज होगा मेडिकल टेस्ट
Sun, 14 Feb 2021 07:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : prayagraj
सेना के जवान की हत्या की वारदात से धूमनगंज पुलिस भी सक्रियता भी सवालों के घेरे में है। पुलिस व परिजनों को वारदात की सूचना चश्मदीद युवती ने रात 10 बजे के करीब दी। इससे यह साफ है कि वारदात 10 बजे से पहले ही हो चुकी थी। रात 9.30 से 10 का वक्त ऐसा नहीं होता कि पूरी तरह सन्नाटा छा जाए। इसके बावजूद वारदात से साफ है कि हत्यारे पूरी तरह से बेखौफ थे। वारदात से पुलिस के रात्रिगश्त के दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
उधर सेना के जवान की हत्या की वारदात से धूमनगंज में सनसनी फैल गई। पुलिस अफसरों व कर्मचारियों के भी होश उड़ गए हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉयड के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डीआईजी समेत अन्य अफसर भी पहुंचकर छानबीन में लगे रहे। लेकिन देर रात तक हत्यारों का सुराग नहीं मिल सका था। सुबह एडीजी जोन प्रेमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने न सिर्फ जांच पड़ताल की, बल्कि मृतक के पिता व परिजनों से भी पूछताछ की। साथ ही टीम गठित कर हत्यारों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : सैनिक के घर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
अफसरों का दावा, युवती बदलती रही बयान
वारदात के दौरान मौके पर मौजूद युवती खुद के साथ बलात्कार के प्रयास का आरोपी लगाती रही। लेकिन पुलिस अफसर दावा करते रहे कि वह बार-बार अपना बयान भी बदलती रही। अफसरों का कहना है कि 100 नंबर पर सूचना देकर युवती ने खुद से बलात्कार के प्रयास की सूचना दी। लेकिन मौके पर धूमनगंज पुलिस के पहुंचने के बाद उसने ऐसी कोई बात नहीं बताई। सुबह परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में अपना भी नाम होने की जानकारी पर वह फिर से बलात्कार के प्रयास की बात कहने लगी।
विज्ञापन
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : prayagraj