फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Military engineers demonstrated demanding promotion

Prayagraj News: प्रमोशन की मांग को लेकर सैन्य इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Military engineers demonstrated demanding promotion
प्रमोशन की मांग को लेकर ऑल इंडिया एमईएस सिविलियन इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तक सैन्य इंजीनियरों ने बुधवार बमरौली स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना है कि यहां लंबे समय से लंबित पदोन्नति, एई से ईई इंजीनियर कैडर के लिए सात साल, सर्वेयर कैडर के लिए तीन साल और अन्य वैध अधिकारों को लागू नहीं किया जा रहा है। इसमें लगातार देरी की जा रही है। मुख्यालय परिक्षेत्र से अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, सचिव अभिषेक कुमार दुबे आदि के साथ अन्य सैन्य इंजीनियरों ने काला फीता बांधकर विरोध किया। प्रदर्शन करने वालों में अजय त्यागी, प्रदीप यादव, राजेंद्र पांडेय, जितेंद्र चतुर्वेदी, अतुल श्रीवास्तव, महावीर मिश्रा, भुवनेश्वर, कन्हैयालाल, राम निवास, संदीप मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed