Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Military contractor's body found in three pieces on railway track; he had left home after a dispute with his w

Prayagraj: मिलिट्री के ठेकेदार का शव रेल पटरी पर तीन टुकड़ों में मिला, पत्नी से विवाद के बाद निकले थे घर से

Mon, 13 Apr 2026 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Apr 2026 01:47 PM IST
सार

Prayagraj News :मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के ठेकेदार राजीव मिश्र का शव शहर के शिवकुटी इलाके में रेलवे पटरी पर तीन टुकड़ों मिला था। वह कुछ घंटे पहले पत्नी और साले से विवाद के बाद अचानक घर से  निकले थे। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। रात साढ़े 11 बजे उनका शव रेलवे पटरी पर मिला। भाई ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Military contractor's body found in three pieces on railway track; he had left home after a dispute with his w
राजीव मिश्र। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी थाना क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रविवार की देर रात मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के ठेकेदार राजीव मिश्र (49) का शव तीन टुकड़ों में मिला। वह पत्नी और साले से विवाद के बाद घर से निकले थे। देर रात शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों  को जानकारी दी। ठेकेदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। भाई विक्रम मिश्र ने हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जाहिर की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


शिवकुटी इलाके के लाला की सराय में रहने वाले राजीव मिश्र (49) पुत्र राजेंद्र मिश्र मूल रूप से बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा के रहने वाले थे। रविवार की रात साढ़े 11 बजे शिवकुटी  की तरफ रेलवे ओवरब्रिज पर तीन टुकड़ों में शव देखा गया। पत्नी सविता मिश्रा और साले प्रभारी दुबे निवासी दारागंज से विवाद के बाद वह गुस्सा होकर अचानक घर से निकले थे। परिजन ढाई घंटे से उनकी खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Military contractor's body found in three pieces on railway track; he had left home after a dispute with his w
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन ठेकेदार राजीव मिश्र के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

20 अप्रैल को होना था पोते का मुंडन

इनके  दो बच्चे आकाश मिश्र (23) और छोटू मिश्र (19) हैं। दोनों बेटे रायपुर छत्तीसगढ़ में जॉब करते हैं। एक बेटी काव्या  (12) है। बताया जाता है कि पहली पत्नी की 2006 में मौत हो गई थी। इसके बाद इन्होंने 2009 में दूसरी शादी  की। 20 अप्रैल को बड़े बेटे के पुत्र का मुंडन होना था। राजीव मिश्र काफी खुश थे और निमंत्रण पत्र बांट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed