{"_id":"f9822562f774e9537a240058514535f2","slug":"milestone-in-the-tps-winning-made-bhs-runners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइलस्टोन में टीपीएस विजेता, बीएचएस बना उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइलस्टोन में टीपीएस विजेता, बीएचएस बना उप विजेता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 28 Aug 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) की ओर से स्कूली बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए माइलस्टोंस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के अंग्रेजी माध्यम के 17 विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। माइलस्टोंस का उद्घाटन सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने टैगार पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना करने के साथ कहा कि शैक्षणिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्म विश्वास जगाती हैं। यह प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें जीवन की दौड़ में स्वयं को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
टैगोर पब्लिक स्कूल की ओर से अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हर वर्ष माइलस्टोंस प्रतियोगिता के तहत कक्षा तीन से सात के छात्रों के लिए कार्यक्रम का आयोजन होता है। प्रतियोगिता में शामिल 17 विद्यालयों के छात्रों को टैगोर पब्लिक स्कूल के हेड ब्वाय सलमान एवं हेड गर्ल आयुषी ने शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में टैगोर पब्लिक स्कूल विजेता एवं बीएचएस उप विजेता रहा।
प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद संग्रहालय के निदेशक राजेश पुरोहित ने कहा कि माइलस्टोंस जैसी प्रतियोगिता नगर के मेधावी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या कावेरी अधिकारी ने विजई प्रतिभागियों को बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन सौरभ मलहोत्रा ने किया।