फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Middlemen active in government purchasing center Ramnagar, farmers upset

Prayagraj News: सरकारी क्रय केंद्र रामनगर में बिचौलिये सक्रिय, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Middlemen active in government purchasing center Ramnagar, farmers upset
सरकारी क्रय केंद्र रामनगर में बिचौलिये सक्रिय हैं। वहीं, धान बेचने के एवज में किसानों से सौ रुपये प्रति क्विंटल की मांग की जा रही है। ऊंचडीह बाजार के किसान रामसागर कुशवाहा ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। आरोप है कि नमूना फेल करने के बाद धान खरीदने के नाम पर किसानों से मोलभाव किया जाता है।
विज्ञापन

किसान रामसागर का आरोप है कि सरकारी क्रय केंद्र रामनगर में धान बेचने गया तो नमूना ही फेल कर दिया गया। फिर बाद में बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद करने की बात की गई। लेकिन, प्रति क्विंटल सौ रुपये की मांग की गई। किसान ने डीएम से शिकायत कर केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, सरकारी क्रय केंद्र के प्रभारी रामनगर के जय कुमार तिवारी ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसान रामसागर कुशवाहा केंद्र पर आए ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed